दैनिक राशिफल १६ जुलाई २०२६ गुरूवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 16-07-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- द्वितीया 08:52:20, पश्चात्-तृतीया, 
दिन- गुरूवार, सूर्य प्रविष्टे 32 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 21:45:42,
योग- सिद्धि 25:21:16*,
करण- कौलव 08:52:20, पश्चात-तैतुल,  
चंद्र- कर्क 19:51:21, पश्चात्-सिंह राशिगत,
सूर्य- मिथुन 23:37:26, पश्चात्-कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:34:56, 
सूर्यास्त- 19:19:14,
दिन काल- 13:44:17, 
रात्री काल- 10:16:14,
चंद्रोदय- 07:25:27,
चंद्रास्त- 21:03:12,
राहू काल- 14:10-15:53, अशुभ,
यम घँटा- 05:35-07:18,
अभिजित-11:59-12:55, शुभ,
प्रदोष- 19:19-21:23 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरूवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिध्द है। इससे पुत्र की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। दोस्तों से सुखद मुलाकात होगी और पुरानी रंजिशें दूर हो सकती हैं। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। आर्थिक रूप से, आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। दूसरों की बातों को सुनते समय धैर्य बनाए रखें। पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी। प्यार में किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। समय की कीमत आपको पहचाननी होगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। बेटी के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। यदि आप ड्राइविंग के लिए जा रहे हैं तो अपनी नजर हर वक्त चौकन्नी रखनी होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - समुद्री हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। आपको सलाह दी जाती है कि किसी के प्रति न तो बुरा सोचें और न ही बुरा बोलें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिखेगा। प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करें। आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होगी। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास हो सकता है। अपनी कुशलता और प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित हो सकते हैं। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। मशीनरी संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। मौसम में बदवाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गहरा लाल है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके आस-पास चहल-पहल बनी रहेगी। घर पर जिम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधित मामलों में लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध होने का योग है। लोन में देरी के कारण कोई प्रॉप्रर्टी हाथ से निकल सकती है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकता है। जंकफूड के प्रति लगाव रहने के बावजूद उसे खाने पर नियंत्रण रखना शुरु कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ यात्रा करना सबसे सुखद साबित होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गोल्ड है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। अपने ईष्टदेव की पूजा अवश्य करें। आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की उम्मीद है। कम्पनी को नेशनल और इंटरनेशनल आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। काम की जगह महत्वपूर्ण चर्चा करते समय जरूरत से अधिक जानकारी देने से बचें। आयोजनों की व्यस्तता में सेहत को नजरअन्दाज न करें। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे हैं तो दिशा शूल का परिहार कर के जायें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मिंट ब्लू है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। जरुरतमंद लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। आपके पार्टनर जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। अकेले युवक-युवतियों को लव पार्टनर मिलने की सम्भावना है। आप मां दुर्गा की उपासना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। बाजार की स्थिति को समझने में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आपके लिए सफलता का नुस्खा बहुत ही सरल है, कड़ी मेहनत करो और लोगों से अच्छा बर्ताव करो। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। घर के घरेलू नुस्खे नुकसान का कारण हो सकते हैं। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कोई खाने पीने की वस्तु न लें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन किस्मत आपके साथ रहने वाली है। घर में किसी खास इंसान के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। आपके अच्छे व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। प्यार में वादा करने और निभाने का दिन है। आज आपका  है। आपको धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन रहेंगी। बिजनेस में किसी तरह का बदलाव लाने की जरूरत है। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। यात्रा अपने परिवेश के बारे में जानने का एक शानदार तरीका है, और यात्रा कर सकते हैं तो करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बैंगनी है। 

☀️ धनु राशि :- आज के दिन भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। अपने आस-पास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपकी शाम रंगीन हो सकती है। धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। आपका कोई दोस्त फिजिकल ट्रेनिंग की क्लास के बारे में बता सकता है। रुटीन लाइफ से अवकाश चाहने वाले लोग वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। पैतृक स्तोत्र से आमदनी होने की संभावना है, आर्थिक मजबूती आने वाली है। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। मशीनरी संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी में अपनी कुशलता और प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आपने दिन के लिए जो भी गतिविधि की योजना बनाई है उसका आनंद लें। पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रह सकती है। आपका किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - खाकी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा विश्वास रखें। कुछ लोग पार्टी की तैयारी में बिजी रहेंगे। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। वैवाहिक जोड़ो के लिए के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। यदि आप मकान दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो दिन बहुत अच्छा है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिशियल कार्य को करते समय टाइम-टेबल का ध्यान रखें। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप डिमोटिवेटेड महसूस कर रहे हैं तो एक ऐसी गतिविधि चुनें जिसे करने में आपको आनंद आता हो और अभ्यास करना शुरू कर दें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आप में से कुछ लोगों को किसी नए जगह जाने का अवसर मिलने वाला है, इसे लेकर रोमांचित रहेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। संतान से जुड़ी चिंताओं में भी राहत मिलने के संकेत हैं। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। झूठ बोलकर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है।  आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रहीं हैं, वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों पर बनी हुई निर्भरता दूर करने की कोशिश करें। ज्यादा धूप में न जायें नहीं तो आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पैरॉट है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!