शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- षष्ठी 13:46:33, पश्चात्-सप्तमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 22 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 16:06:42, पश्चात्-उत्तरभाद्रपदा,
योग- सौभाग्य 15:49:58, पश्चात्-शोभन,
करण- वणिज 13:46:33, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- कुम्भ 09:56:24, पश्चात्-मीन राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:30:09,
सूर्यास्त- 19:21:30,
दिन काल- 13:51:20,
रात्री काल- 10:09:05,
चंद्रास्त- 11:01:34,
चंद्रोदय- 23:16:48,
राहू काल- 07:14-08:58, अशुभ,
यम घँटा- 10:42-12:26,
अभिजित-11:58-12:54, शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। अपने घर को किसी नए तरीके से सेट कर सकते हैं। विवादित मामलों को बढ़ाने की बजाय सुलझाने की कोशिश करें। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दें। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। सरकारी अधिकारी अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर सेहत और फिटनेस के लिए भी काम करना जरुरी होगा। यात्रा का योग बना है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मखमल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। पैसा कमाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है। आप ऑफिस में अपने अधिकार का सही प्रयोग करें। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कमजोरी भी महसूस हो सकती हैं। शॉर्ट नोटिस पर किसी महत्वपूर्ण चीज के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। यदि आप किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करेंगे, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार बरतें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं। व्यापारी अपने बिजनेस से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। करियर के मामले में आप क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लें सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सलाह है कि अपना महत्वपूर्ण डाटा किसी से शेयर न करें। अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है, असर दिखेगा। यात्रा आपके लिए लाभदायक रह सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पन्ना है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने आपमें खोए रहेंगे। मित्रों के साथ आनंददायी भेंट हो सकती है। घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। फ्रैंन्ड को इम्प्रेस करने के लिये उस पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। महिलाएं कोई उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी पेशा जातकों को किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं। मौसम का ध्यान रखें बीमार पड़ सकते हैं। किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - चांदी है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों के आपके घर आने की संभावना है इससे रौनक बनी रहेगी। जो लोग तनहा व नीरस जीवन जी रहे हैं, उनके जीवन में प्रेम के बसंत खिल सकती है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपका जीवनसाथी आपसे काफी खुश होगा। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। बैंक से संबंधित कोई बड़ा कार्य होने की उम्मीद है। इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। करियर से संबंधित बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा करें। इस राशि के जातको की सेहत सामान्य रहेगी। किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं, ताजगी और नएपन का एहसास होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में आप लोगों से बहस ना करें। आप अपने काम को जल्दी निपटाकर अपने प्रिय के साथ इन घंटों का समय बिताने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आप अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती दें। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कामों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। महिला वर्ग को अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा उपलब्धि हासिल होगी। कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ तुला राशि : आज के दिन आपको जिस चीज की तलाश थी वह पूरी होगी। आपके लिए अपने परिवार को समय दे पाना कठिन लग रहा है, व्यस्तता रहेगी। आप अपने प्रेम जीवन से संतुष्ट हैं, लेकिन अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें, अपनी वास्तविक इच्छाओं और जरूरतों को पूरा होने दें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। नये कारोबारियों का कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी में सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है, असर दिखेगा। वाहन का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। अपने किसी मित्र की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। माता से धन और सहयोग मिल सकता है। रूकी हुई व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत देखकर मिली सराहना दिन अच्छा बना सकती है। सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लें। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके आस-पास चहल-पहल बनी रहेगी। घर पर जिम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। आपका अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकतें हैं। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप धन की बचत करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जोड़ो तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है, नियमित व्यायाम करें। दूसरे शहर में नाइट आउट पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचकारी होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत खुशियां लेकर आया है। दूसरों के साथ अपने बर्ताव को सौम्य बनाकर रखें। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। शाम पाटर्नर के साथ रोमांटिक पलों में मजा लेंगे। आप आय के अतिरिक्त स्रोतों का दोहन करने में सफल रह सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन की इनकम ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक - 4 और शुभ रंग सफेद है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव की प्रसन्नता के लिए उन्हें जल अर्पित करें। करीबी रिश्तेदारों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। जिनकी शादी होने वाली है वे एक दूसरे के दिल के करीब आएंगे। धन के मामलें मे दिन मिला-जुला रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिल सकती है। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। नौकरी में गलतियां न हों, इस बात का ध्यान रखें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। किसी पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए सही डॉक्टर के द्वारा इलाज शुरू हो सकता है। अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और ज्ञान से आप स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। यात्रा मजेदार होगी, खासकर अगर यह एक अवकाश यात्रा है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सी ग्रीन है।
