जौनपुर के मड़ियाहूँ में महिला रेशमा खाँ उर्फ सना की निर्मम हत्या का पुलिस ने 14 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप ने मोबाइल चैट को लेकर हुए विवाद के बाद सोते समय चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने गड़ासे से शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा, अवैध पिस्टल, मोबाइल और मृतका के शेष अंग बरामद किए गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
