दैनिक राशिफल ०४ जुलाई २०२६ शनिवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 04-07-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- चतुर्थी 12:39:16, पश्चात्-पंचमी,  
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 20 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 13:42:49, पश्चात्-शतभिषा,
योग- प्रीति 17:00:29, पश्चात्-आयुष्मान, 
करण- बालव 12:39:17, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:29:18, 
सूर्यास्त- 19:21:40,
दिन काल- 13:52:21, 
रात्री काल- 10:08:03,
चंद्रास्त- 09:08:23,
चंद्रोदय- 22:18:32,
राहू काल- 08:57-10:41, अशुभ,
यम घँटा- 14:10-15:54,
अभिजित-11:58-12:53, शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
पंचक१- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी। जीवनसाथी से बच्चे पैदा करने, या किसी और दिन किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करेंगे। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। दोस्तों की मदद से धन लाभ हो सकता है। व्यापार शुरू करने वाले कोशिश करें कि पिता से आर्थिक सहायता न लेनी पड़े। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। कफ प्रकृति के लोग वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें। तेज ट्रैफिक में वाहन चलाना हरगिज आसान नहीं इसलिए ड्राइव करते समय सतर्क रहना जरुरी है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
 
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते हैं। अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है । यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे।प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी। यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए एक रोमांचक समय आने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अपने रूटीन काम के प्रति आपके मन में आलस रहेगा आराम के मूड में हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। अपनी रूचि से जुड़े काम में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कारोबारियों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। कुछ लोग किसी टूरिस्ट प्लैस पर घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने को उत्साही लोगों से घिरे रहेंगे, आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें। आपका प्रिय आपसे किसी बात पर झगड़ा कर सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापारी वर्ग लीगली मामलों में सचेत रहें कानूनी तौर पर अपने को मजबूत रखें। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। संतान के कैरियर संबंधी समस्या का हल निकल सकता है। अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें। यदि आप ड्राइविंग के लिए जा रहे हैं तो अपनी नजर हर वक्त चौकन्नी रखनी होगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का रहेगा। किसी को चोट पहुंचाने वाले शब्द बोलने से बचें, बाद में पछताने से कुछ नहीं होगा। अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको याद आता रहेगा। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। अपने पुराने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश करें। यदि आपके मन में कुछ दिनों से कोई विचार चल रहा है तो उस पर काम करें। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सुबह सुबह वॉक या जॉगिंग के लिए निकलना आपको शेप में वापस लाने वाला है। आप सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको माता पिता से कुछ छुपाने का प्रयास सही नहीं होगा। भौतिक सुख सुविधाओ में बढ़ोत्तरी होगी। आपके घर पर आपके रिश्ते की बात लेकर कोई आ सकता है। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकते हैं। रिस्क लेने वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। तेल के व्यापारियों को बड़े सौदे सोच-समझकर करना चाहिए। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई भी बात किसी के साथ साझा ना करें। आप कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकते है। लो बीपी के कारण शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। अपने साथी को किसी मनपसंद जगह लेकर जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सी ग्रीन है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लोग शादी करने की सोच सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। जो लोग डॉक्टर की देख-रेख में चल रहे थे उन्हें डिस्चार्ज कर दिए जाने की उम्मीद है। लंबे वेकेशन पर जाने वाले लोगों को अपने घर की सुरक्षा का इंतजाम करके जाना चाहिए। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आपको बेहद खुशी मिलने वाली है। माता-पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस ना पहुंचाएं। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी  परिवार के लोगों को तुरंत दें। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। आय से अधिक धन का व्यय आर्थिक संकट पैदा करेगा। बिजनेस में रुकावटों के बावजूद आपके काम पूरे होते जाएंगे। किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। अपने किसी करीबी जानकार के लिए अवैध कार्य कर सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका रुझान रहेगा। मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करें जिसको आपकी परवाह है। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। मित्रों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। किसी कि बातों में आकर धन खर्च करेंगे तो नुकसान हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में नए कामों की शुरुआत के योग हैं। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में टीम वर्क में काम करना फायदेमंद रहेगा। कमजोरी भी महसूस हो सकती हैं। अगर आप अपने प्रियजन के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यह एक अद्भुत यात्रा होगी। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें। अपनी सुस्ती और समय पालन की कमी से आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं, सावधान रहें। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवन में नए प्रेम संबंधो की पहल से खुशी मिलेगी। आर्थिक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। इंश्योरेंस व पॉलिसी से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां रहेंगी। सिविल सर्विस में कार्यरत लोग उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का रहेगा। किसी को चोट पहुंचाने वाले शब्द बोलने से बचें, बाद में पछताने से कुछ नहीं होगा। फालतू के कामों में अपना समय न गवाएं। अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको याद आता रहेगा। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपनों के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!