जौनपुर के पुर्व विधायक नदीम जावेद के आग्रह से गोल्डन ट्री होटल प्रेस वार्ता

बृज बिहारी दुबे
By -
आज दिनांक 03 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री माननीय राजेंद्र पाल गौतम जी के सारनाथ (वाराणसी) जाते समय जौनपुर के पूर्व विधायक माननीय नदीम जावेद जी के आग्रह पर जौनपुर स्थित गोल्डन ट्री होटल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एड. दर्शन ऋषि, प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस (मड़ियाहूं, जौनपुर, उत्तर प्रदेश) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ युवा कांग्रेस के समस्त साथियों एवं कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

जय हिंद। जय कांग्रेस।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!