शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- द्वितीया 09:37:16, पश्चात्-तृतीया,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 18 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 09:26:23, पश्चात्-श्रवण,
योग- वैधृति 16:38:15, पश्चात्-विष्कुंभ,
करण- गर 09:37:16, पश्चात-वणिज,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:28:31,
सूर्यास्त- 19:21:45,
दिन काल- 13:53:14,
रात्री काल- 10:07:09,
चंद्रास्त- 07:14:15,
चंद्रोदय- 21:15:20,
राहू काल- 14:09-15:53, अशुभ,
यम घँटा- 05:29-07:13,
अभिजित-11:57-12:53, शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है। तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी आत्मा शुद्ध है किसी बात का घमंड नहीं पाल सकते, मानसिक रुप से फ्री रहेंगे। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में साख बनाए रखने के लिए स्वभाव में गंभीरता रखें। आप खुद को फिट और तरोताजा महसूस करेंगे। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है वह नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी। प्रकृति में टहलना, किसी खूबसूरत झील या समुद्र तट पर जाना आपके लिए काफी उत्तेजक साबित होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कुछ गृहणियों द्वारा अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लेकिन लापरवाही न करें। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। घर में किसी के स्वास्थ्य में सुधार से आपको अच्छा महसूस होगा। आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लोगों की बुराई करने से बचें, नहीं तो नुकसान दायक हो सकती है। नवविवाहित अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। आप कर्ज आदि से दूर रहें। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। बीमार लोग अभी केवल खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो उसमे सावधानी बरते, चोट लग सकती है। विदेश यात्रा के कार्यक्रम में किसी अप्रत्याशित कारण से देरी होने की संभावना है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। अपनी भावनाओं के बारे में सोच-विचार करते समय विश्वासपात्र व्यक्ति की सहायता लेनी आवश्यक है। सिंगल राशि वालों को अपने सपनों का साथी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। आपको पुरानी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। हर काम मे बहुत अधिक अनुशासन बना कर रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। युवा वर्ग कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर यथार्थ धरातल पर आएं। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। आप अपने किसी दोस्त के साथ ड्राइव पर जाने का आनंद ले सकते हैं, पर सावधानी रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच दूरियां आ सकती हैं। अपने प्रेमी के लिए आप मनपसंद कपड़े खरीद सकते हैं। पेड़ लगाने का मौका मिले तो उसे हाथ से न जाने दें, पेड़ लगाना आपके लिए शुभ है। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। प्राचीन वस्तुओं और गहनों में निवेश से लाभ और समृद्धि आएगी। किसी मनचाहे सौदे की प्राप्ति से व्यापार में उन्नति होगी। अपनी स्किल्स और प्रयत्नों से नए अवसर हासिल करने की योजना बनाएं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों को उनके बुरे कर्मों का फल मिलेगा। रात्रि के समय अत्याधिक तले भुने भोजन करने से परहेज रखें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाएं। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य की जरूरतों की वजह से कुछ लोगों को तनाव महसूस हो सकता है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं। व्यापारी अपने बिजनेस से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। करियर के मामले में आप क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। नसों में खिंचाव दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें। किसी कारण की वजह से अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पिस्ता है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के ही किसी व्यक्ति के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से आपको कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों की इच्छा जल्दी पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ दबाव बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरी में एकाग्रता और डेडीकेशन बढ़ता हुआ नजर आएगा। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। साकारात्मक सोच रखकर कोई काम करना आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। आप दोनों को इसकी जरूरत है। समय का सदुपयोग करें, यह आपके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगा। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रहीं हैं, वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे। आपके पास कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आप स्वभाव से थोड़े अनाड़ी हैं, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिन के अंत में आपको कुछ खरोंच आ सकती है, सावधान रहें। अगर आप लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे है तो दिशाशूल का परिहार करके यात्रा करे, आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोई घर से दूर रखें। जीवनसाथी को अपनी बातों को समझाने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। धन के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। आपको लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहना होगा। कारोबार विस्तार के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कामों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। जिनके पास नौकरी है जिसके लिए उन्हें रचनात्मक होने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आपको सलाह दी जाती है, कि कम बोलें और काम का ही बोलें, निरर्थक बोलने से बचें। आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। धन लाभ के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे तथा व्यवसाय स्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। युवाओं को कल्पनाओं की दुनिया में समय नहीं गवांना चाहिए। आप बहुत स्वस्थ हैं, लेकिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करना शुरू करना होगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - खाकी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। जिम ट्रेनर को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। प्रेरणा और उत्पादकता आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें। अपनी प्रॉपर्टी देखने के मकसद से शहर से बाहर के इलाके का भ्रमण करने जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ उत्सव मनाने की जरुरत महसूस करेंगे। सत्य बोलने वालों के संग रहें। नवयुवकों हेतु विवाह का योग दिख रहा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अत्यंत खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। ऑफिस का माहौल कुछ बेहतर रहेगा। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा। आपको उस यात्रा पर जाने के लिए कहा जा सकता है जिसका आप इंतजार कर रहे थे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
