गौतमबुद्धनगर, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 54 किलो का केक काटकर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुईं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र तथा किसान, नौजवान, महिला, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
*जन्मदिवस पर डॉ. शशि यादव ने कई स्थानों पर किया वृक्षारोपण*
जन्मदिवस समारोह के उपरांत समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "PDA पेड़ लगाओ–समाज बचाओ अभियान" के अंतर्गत महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
डॉ. शशि यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। समाजवादी पार्टी का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र, प्रेम, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का भी अभियान है।
*जनभागीदारी के साथ सफल हुआ कार्यक्रम*
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चौहान, अंजलि श्रीवास्तव, रूवी नगर, संजीदा बेगम, नीतू यादव, नेहा पवार, तबस्सुम खान, रईसा खान, ईशा, अनीसा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
अंत में डॉ. शशि यादव ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी नेताओं, महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समाज, पर्यावरण और जनहित के मुद्दों पर इसी प्रकार निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहेगी।
