स्वस्थ कर्मचारी, सशक्त उद्योग: IBA और यथार्थ हॉस्पिटल की साझेदारी से औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 
गौतम बुद्ध नगर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में "IBA–Yatharth Healthcare Connect 2026" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

यथार्थ हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, IBA पदाधिकारियों एवं उद्यमी साथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों, उनके परिवारजनों तथा औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने हेतु यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा जारी हेल्थ बेनिफिट एवं डिस्काउंट कार्ड का लोकार्पण अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यथार्थ हॉस्पिटल की टीम ने अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों, आपातकालीन सेवाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, उनके दुष्प्रभावों तथा बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा श्री राधारमण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज एवं सशक्त उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल की यह पहल निश्चित रूप से हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेगी।

यथार्थ हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राघव केसरी ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उसका दायित्व है। IBA के साथ यह साझेदारी उद्यमियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि उद्योग जगत की आवश्यकताओं को समझते हुए यथार्थ हॉस्पिटल ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। यह केवल एक औपचारिक समझौता नहीं, बल्कि उद्यमियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से आने वाले समय में हजारों परिवार लाभान्वित होंगे तथा उन्हें सम्मानजनक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम में IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल के मध्य स्वास्थ्य सहयोग को लेकर दीर्घकालिक साझेदारी पर सहमति बनी। दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कारखाना निदेशक श्री अंशुल त्रिपाठी पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग श्री जी.पी. गोस्वामी, जीएसटी विभाग से सीटीओ श्री तरुण राय, प्रख्यात उद्योगपति श्री सी.पी. राय, फायर स्टेशन ऑफिसर ग्रेटर नोएडा श्री विनोद कुमार पाण्डेय तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री राहुल नंबरदार उपस्थित रहे।

यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से डॉ. राघव केसरी(सीनियर कंसल्टेंट एवं हेड आफ मेडिकल ऑनकलॉजी), डॉ. अश्विनी कंसल (सीनियर कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन), श्री कुलदीप सिंह हांडा (यूनिट हेड – सेल्स एंड मार्केटिंग), श्री सोनू कुमार (असिस्टेंट मैनेजर – सेल्स एंड मार्केटिंग) सहित पूरी प्रबंधन एवं चिकित्सा टीम उपस्थित रही।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अमित उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, संयुक्त सचिव दक्ष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा, संजय पांचाल, वरिष्ठ सदस्य सी.पी. राय, चंचल कुमार, शिशुप्पम त्यागी, अखिल सक्सेना, ओम पंडीर, हाकिम सिंह, ईशू चौधरी, सचिन जैन सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम में युवा उद्यमी श्री विकास राय की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल को एक मंच पर लाने तथा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सहयोग पहल को मूर्त रूप देने में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की तथा इस सफल साझेदारी के लिए उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा।

कार्यक्रम में थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार एवं यथार्थ हॉस्पिटल चौकी प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार की भी विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मथुरा से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री योगेश कुमार नौहवार भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा उद्यमियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य कल्याण हेतु किए जा रहे इस अभिनव प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जनहितकारी एवं समाजोपयोगी पहलें न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उद्योग जगत, श्रमिक वर्ग एवं समाज के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करने का भी कार्य करती हैं। उन्होंने IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल की इस साझेदारी को समाजहित में एक अनुकरणीय पहल बताते हुए इसके उज्ज्वल एवं दीर्घकालिक परिणामों की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, चिकित्सकों, उद्यमियों एवं प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उद्योग जगत एवं समाज के स्वास्थ्य कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!