शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- तृतीया 21:38:06,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 03 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 13:36:07, पश्चात्-पुष्य,
योग- ध्रुव 20:50:07,
करण- तैतुल 11:11:18, पश्चात-गर,
चंद्र- मिथुन 08:12:27, पश्चात्-कर्क राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:30,
सूर्यास्त- 19:19:39,
दिन काल- 13:55:09,
रात्री काल- 10:04:59,
चंद्रोदय- 07:27:10,
चंद्रास्त- 21:50:19,
राहू काल- 12:22-14:06, अशुभ,
यम घँटा- 07:09-08:53,
अभिजित-11:54-12:50, अशुभ,
प्रदोष- 19:20-21:21 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कुछ लोग अपने ईगो को छोंड़कर अपने माता पिता की बातों को ध्यान से सुनें। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। धन की प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको करियर में नई कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में बड़े अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें। शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खान-पान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। किसी कार्य में परिजनों का पूरा साथ मिल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी का झूठा बिलकुल ना खाएं। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑफिस में इनकम बढ़ने के चांस बन रहे हैं। नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। आपमें से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। लेखन से जुड़े हुए लोगों को प्रसिद्धि और मान सम्मान आसानी से प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का समय निर्धारित करने की आवश्यकता है। ऑफिस ट्रिप पर किसी ऐसे जगह जाने का अवसर मिलने वाला है जहां इससे पहले कभी नहीं गए। शुभांक - 6 और शुभ - रंग पीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन उन्नति दायक रहने वाला है। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते हैं। किसी दोस्त की मदद से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। आपमें से कुछ लोगों को बिजनेस ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की संभावना है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। अपने मधुर व्यवहार से आप जीवनसाथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगे। किसी सामान को ऑनलाइन बेचना आपके लिए सहज और फायदेमंद साबित होने वाला है। अपने महत्वपूर्ण काम दिन के प्रथम पक्ष में ही पूरे करने का प्रयास करें। तुलसी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्त करने की स्थिति बनी हुई है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मोती है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि परिवार के साथ पुरानी बातों पर चर्चा संभलकर करें। अनजाने में हुई गलती से दुखी हो सकते हैं। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक धन लाभ मिलेगा। थोड़ा जल्दी तरक्की के लिए कारोबार और समाज में दायरा बढ़ाने पर फोकस करें। कंसल्टेंसी संबंधित काम फायदेमंद रहेंगे। करियर में प्रगति के अच्छे अवसर हैं। काम के बाद तनाव कम करने का तरीका खोजें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को बालों की समस्या तकलीफ दे सकती है। कुछ लोग कहीं घूमने फिरने के बदले घर में आराम करने को महत्व दे सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन ग्रह गोचर आपके लिए कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें। यदि आपने पहले किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आप उसे उतार सकते हैं। फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है। किसी की यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं। अपनी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के रिस्पांस पर नजर रखनी होगी। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा, एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इस समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है। अनावश्यक देरी से बचने के लिए वाहन के पेपर सही से रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप ज्यादा होशियारी दिखने से बचें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। अपने शब्दों का चुनाव सही से करें किसी को बुरा लग सकता है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आर्थिक रूप से आप पहले से बहुत बेहतर कर रहे हैं। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। अपनी दिनचर्या को दिलचस्प बनाए रखने के लिए अपने वर्कआउट को बदलने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चिजें खाने से बचें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी अनावश्यक चिंता खत्म होती दिख रही है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप किसी चीज को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। आपको अपने प्रिय से मिलने और खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। बिजनेस की कुछ योजना पर काम करने का सही समय है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। जब-तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब-तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा। कुछ लोगों के गले में इंफेक्शन जैसी स्थिति रह सकती है। इस वीकेंड पर आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। कन्याओं को कुछ दान दें। किया गया कार्य धन लाभ के लिए सफल होगा। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कानूनी नियमों का पालन करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में जब-तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। अगर आप किसी के साथ यात्रा कर रहे हैं तो इस बात के लिए तैयार रहें कि यात्रा के दौरान आपको काफी समझौता करना पड़ सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापारी वर्ग लीगली मामलों में सचेत रहें कानूनी तौर पर अपने को मजबूत रखें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट के व्यवसाय में प्रगति आने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। कुछ चीजों में ज्यादा प्रयास करे तभी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं। शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगायें। पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोचेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिन लोगों के संपर्क में हैं, उनसे प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। कुछ लोगों को पैर दर्द और हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। किसी दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लैवेंडर है।
