आज वाराणसी में युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह जी के आह्वान पर संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, युवाओं की भागीदारी तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक में उपस्थित होकर संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा करने तथा प्रदेश नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। युवा कांग्रेस के सिद्धांतों एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर हम सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
दर्शन ऋषि
प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस
मड़ियाहूं, जौनपुर (उ०प्र०)
