जौनपुर ब मीरगंज**सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दो दिन बाद मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र सिंह 
 जौनपुर  मीरगंज सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दो दिन बाद मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका* मीरगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव निवासी रोहित यादव (40 वर्ष) की इलाज के दौरान दो दिन बाद मौत हो गई।

▪️ जानकारी के अनुसार, रोहित यादव मछलीशहर से लौट रहे थे। बंधवा के पास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

▪️ स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था।

▪️ घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

▪️ थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। फुटेज में सड़क पर आवारा पशु दिखाई दे रहा है तथा मछलीशहर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल अचानक गिरती नजर आती है।

▪️ फुटेज में घटना के बाद दो अन्य मोटरसाइकिल सवार भी घायल युवक के पास से गुजरते दिखाई पड़ रहे हैं।

▪️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा आवारा पशु से टकराने के कारण हुआ।

▪️ वहीं, मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

▪️ पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!