शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- त्रयोदशी 24:42:46*,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 13 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- अनुराधा 22:10:11,
योग- साध्य 12:31:19, पश्चात्-शुभ,
करण- कौलव 11:31:38, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:26:46,
सूर्यास्त- 19:21:34,
दिन काल- 13:54:48,
रात्री काल- 10:05:31,
चंद्रोदय- 17:26:10,
चंद्रास्त- 27:37:28*,
राहू काल- 08:55-10:40, अशुभ,
यम घँटा- 14:09-15:53,
अभिजित-11:56-12:52, शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:23 तक,
गंड मूल- 22:10 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आय से अधिक धन का व्यय आर्थिक संकट पैदा करेगा। व्यापार शुरू करने वाले कोशिश करें कि पिता से आर्थिक सहायता न लेनी पड़े। किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। अपने किसी करीबी जानकार के लिए अवैध कार्य कर सकते हैं, मगर सावधान रहें। अपेंडिक्स से जूझ रहे लोग दवाओं की व्यवस्था रखते हुए डॉक्टर के संपर्क में रहें। ट्रैवल के शौकिन लोगों को किसी लंबे ट्रिप पर जाने का शानदार अवसर मिलने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सट्टेबाजी का काम करने वालों को पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। कुछ लोग ऑनलाइन बिजनेस की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे। कानूनी मामलों में किसी खास व्यक्ति की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को शारीरिक कमजोरी और तनाव परेशान कर सकती हैं। आपकी की जाने वाली यात्रा कठिन हो सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार रहें। आपका कमजोर स्थान आपकी पीठ होगा, और वह तनाव के कारण और सोते समय आपके सोने की खराब स्थिति के कारण है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिल सकता है। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। शादी के लिए कुछ लोगों को शार्टलिस्ट कर मीटिंग करने का विचार कर सकते हैं। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। बड़े कारोबारी अपने ऊपर नकारात्मकता न हावी होने दें। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। गर्मी की वजह से घबराहट व थकान रह सकती है। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। कोई पुराना फंसा हुआ धन वापिस मिल सकता है। जो लोग व्यापार की दुनियां में शामिल नहीं हैं उन्हें पैतृक कारोबार से धन मिलने की संभावना है। वर्तमान समय में गोल्ड में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। कार्यस्थल में आपके लिए दिन अच्छा है और सफलता प्राप्त होगी। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम से अपना बचाव करें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ऑरेन्ज है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर अधिक ध्यान देगें। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनाए रखने में आप सफल होंगे। शेयर बाजार में पैसा लगा रखा है तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। समय रहते जरूरी कागजातों को एक बार चेक कर लें। नौकरीपेशा लोगों का दफ्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोगों को पीठ दर्द और गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। कर्ज देने की स्थिति से बचें। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थी वर्ग एक्टिव होते हुए कोई क्रिएटिव काम पर ध्यान दें। कुछ लोगों को नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की उचित संभावना है। रोजमर्रा के कामों को निपटाने में ज्यादा मेहनत लग सकती है। आपको एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है, तो अपनी वस्तुएं किसी से शेयर न करें। आपका कोई मित्र आपको उच्च स्तर की शारीरिक व्यायाम प्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने की आशा है। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। प्रेमी और परिवार दोनों के मध्य खुद को फंसा पा सकते हैं। धन से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने में बाधा आ सकती है। बिजनेस में बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएं। सुनिश्चित करें कि आप जीवन में एक स्वस्थ संतुलन बनाए हुए हैं। बुरी आदतों में पड़ना आसान हो सकता है। इस वीकेंड पर आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। साथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। दिन आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उनके कष्टों में कुछ कमी हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि वाहन धीरे चलाएं और हेलमेट का उपयोग करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। संध्या के समय भगवान की पूजा अवश्य करें। जिस तरह आप समाजिक स्तर पर सर्कल बढ़ा रहे हैं मशहूर होने की उम्मीद है। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन बिताने वाले लोग दिन को एंजॉय करेंगे। धन के व्यय का भी योग बना हुआ है। जिन लोगों का कारोबार बंद पड़ा है उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को मौसम की वजह से जोड़ो व हड्डियों में दर्द की वजह परेशानी रह सकती है। जल्द ही आपको ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपुर आनंद ले सकेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन कुछ बदलाव का साबित हो सकता है। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। जोखिम भरे काम जैसे शेयर्स सट्टा आदि में किसी भी प्रकार का निवेश आदि करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। अगले दिनों में आपके शरीर की मजबूती बहुत महत्वपूर्ण है, कोशिश करें और नुकसान के रास्ते से दूर रहें। दिन भर अपनी ऊर्जा बचाएं और स्वस्थ भोजन करने का प्रयास करें ताकि आपका शरीर बीमारी से लड़ सके। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - डार्क ग्रीन है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि का रहेगा। महत्वपूर्ण चीजों की संभाल स्वयं करें, किसी अन्य पर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है। कुछ लोगों का ज्यादा समय केवल सोचने में निकल जायेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी मनोस्थिति के बारे में चर्चा करें। प्रेम संबंधी मामलों में आप थोड़ी सावधानी बरतेंगे। धन के मामले में आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सुस्ती और थकान की स्थिति रहेगी। सेहत से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। अंतिम समय में यात्रा की योजना अधर में लटक सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
