शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- द्वादशी 22:21:41,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 12 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- विशाखा 19:14:55,
योग- सिद्ध 11:37:42, पश्चात्-साध्य,
करण- बव 09:13:45, पश्चात-बालव,
चंद्र- तुला 12:32:10, पश्चात्-वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:26:28,
सूर्यास्त- 19:21:28,
दिन काल- 13:55:00,
रात्री काल- 10:05:18,
चंद्रोदय- 16:29:55,
चंद्रास्त- 26:53:18*,
राहू काल- 10:40-12:24, अशुभ,
यम घँटा- 15:53-17:37,
अभिजित-11:56-12:52, शुभ,
प्रदोष- 19:21-21:23 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। परिवार के किसी सदस्य से लेक्चर सुनने को मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी। धन के व्यय पर कठोरता से नियंत्रण करना होगा। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बन सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। बारिश से बचें। मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करें जिसको आपकी परवाह है। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की जरुरत है। बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना रख के मित्रवत व्यवहार करें। नवविवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। व्यवसायिक कामों में ज्यादा निवेश न करें। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। युवा अपनी मां की बातों को अनदेखा न करें। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए दिन शानदार रहने की उम्मीद है। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। बुरी आदतों तथा बुरे लोगों से दूर रहें। कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं। छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। मन को शांत रखने के लिए अकेले में कुछ समय बिताना जरूरी है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। अपेक्षा के अनुसार लव लाइफ में प्रगति नजर आएगी। आय के अतिरिक्त स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के काम-काज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। सुनिश्चित करें कि आप जीवन में एक स्वस्थ संतुलन बनाए हुए हैं। बुरी आदतों में पड़ना आसान हो सकता है। आप में से कुछ लोग एक रोमांचक यात्रा का प्लान कर सकते हैं, जल्द ही जा सकेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। आपके अंदर जनकल्याण की भावनाओ का उदय होगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे। प्यार में दिखावा करने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है, सावधान रहें। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है, मौज मस्ती का आनंद ले सकते हैं। किसी ऐसी जगह जाने का प्लान बन सकता है जहाँ आप पहले कभी नहीं गए हों। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन ज्ञान-वृद्धि का रहेगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेंगे। यदि आपका निर्णय दूसरों के सुझाव पर निर्भर है, तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जीवन साथी आपकी हर तरह से मदद करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। माइग्रेन सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आरामदायक सफर की अपेक्षा है तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूर रहना ही हितकर रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। परिवार में रिश्तों को संभालने में अगर थोड़ा झुकना भी पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। अपने बिजनेस संबंधी आधुनिक जानकारियां हासिल करें। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्य भार मिल सकता है। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपना नियमित जांच करवाते रहें। कुछ लोग अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दूसरों का विवाद आपके माथे आ सकता है, सावधान रहें। कोई मंहगा सामान खरीद सकते हैं। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। ऑफिस में इनकम बढ़ने के चांस बन रहे हैं। नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। लेखन से जुड़े हुए लोगों को प्रसिद्धि और मान सम्मान आसानी से प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। अगर आपको कमर में दर्द है तो दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें। यात्रा के दौरान किसी अजनबी का साथ आपको लाभ दिला सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। शादी में अगर जा रहे हैं तो घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें। अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। मौज-मस्ती पर ही आपका अधिक ध्यान रहेगा। कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। ट्रैवल के शौकिन लोगों को किसी लंबे ट्रिप पर जाने का शानदार अवसर मिलने वाला है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन किस्मत आपका साथ देगी। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। अपने पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। सिंगल राशि वाले बहुत खुश महसूस करेंगे। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर झूठ न बोलें अन्यथा आप स्वयं भी फंस सकते हैं। मानसिक तनाव लेने से बचें। अपना मनपसंद संगीत सुनें मन की उदासी दूर हो सकती है। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, आरामदायक सफर के लिए जरुरी तैयारी करेंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। बृहस्पति देव जी के दर्शन के लिए जाना चाहिए, उनकी कृपा से आपको धन लाभ होगा। किसी अनपेक्षित स्रोत से पैसा आपके पास आ सकता है। टैक्स बचत का कोई लाभ इस समय में आपको प्राप्त हो सकता है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। नौकरी करने वाले लोग बिजनेस करने के लिए प्रयत्न करना शुरू कर सकते हैं। एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। खान-पान बहुत ही संयमित रखें। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। यदि शादीशुदा हैं तो अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। जीवनसाथी से धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। मौसम परिवर्तन का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। कुछ लोग किसी अच्छी जगह पर पिकनिक के लिये जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
