दैनिक राशिफल २५ जून २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 25-06-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- एकादशी 20:08:46,  
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 11 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- स्वाति 16:28:19, पश्चात्-विशाखा,
योग- शिव 10:52:37, पश्चात्-सिद्ध, 
करण- वणिज 07:07:47, पश्चात-विष्टिभद्र,  
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:26:11, 
सूर्यास्त- 19:21:21,
दिन काल- 13:55:10, 
रात्री काल- 10:05:07,
चंद्रोदय- 15:33:15,
चंद्रास्त- 26:14:12*,
राहू काल- 14:08-15:53, अशुभ,
यम घँटा- 05:26-07:10,
अभिजित-11:56-12:52, शुभ,
प्रदोष- 19:21-21:23 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन चावल एवं साबूदाना खाना निषिद्ध है। बाल नहीं कटवाने चाहिये। इससे धन एवं शरीर का नाश होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद व अनुकूल रहेगा। सोना या आभूषण खरीदने के लिए दिन शुभ है। बच्चों को अकेले बाहर ना भेजें। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ऑनलाइन लेन-देने में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।  परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। कोई सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है। आपका समग्र स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों को हिमोग्लोबिन की कमी होने की वजह से इम्यूनिटी पर असर नजर आ सकता है। आपके द्वारा की जाने वाली कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृषभ राशि : आज के दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का रहेगा। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। किया गया कार्य धन लाभ के लिए सफल होगा। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जब-तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से अच्छी सलाह मिल सकती है। आप बहुत  स्वस्थ हैं, लेकिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करना शुरू करना होगा। किसी थेरेपिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से मिलें। यह आपको कुछ भावनाओं को संसाधित करने में मदद करेगा। दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान करने वाले हैं, यादगार अनुभव रहने की उम्मीद है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। नव विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। धन आने के नये रास्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए दिन अधिक फायदा देने वाला रहेगा। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। अपना इम्यू्निटी सिस्टम मजबूत रखें। पीठ और कमर से संबंधित दर्द उत्पन्न हो सकता है। अगर आपकी कोई यात्रा जल्द होने वाली है तो आप बहुत उत्साहित महसूस करेंगे। यात्रा करने से पहले आवश्यक खरीदारी कर लें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव रहेगा। आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आप दूसरों को सलाह देकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण कोई डील हासिल करना आसान रहेगा। विदेश से संबंधित व्यवसाय में अपार सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है। कोई पुराना रोग वापस उठ सकता है। इसलिए अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप अवश्य करवाएं और अच्छे चिकित्सक का परामर्श लें। घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अपने साथी को दिखाएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं और एक बुद्धिमान और पूर्ण बातचीत का आनंद लें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आपको धन का लेन-देन करने से पहले सावधान रहना होगा। अपने खर्चों को भी कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। सुस्ती और थकान की स्थिति रहेगी। सेहत से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन अधिकतर बातें आपकी मर्जी के अनुसार ही होंगी। किसी समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर भी रखनी होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साइन इन करें अपने पार्टनर से प्यार महसूस करें। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो काम-काज को लेकर सतर्क रहें। सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक तकलीफ नहीं होगी। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध किसी गलतफहमी की वजह से टूट भी सकते हैं, सावधान रहें। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है। यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित समस्या शाम के बाद तकलीफ दे सकती है। अपने बच्चे या किसी रिश्तेदार के पास विदेश जाने की संभावना है, रोमांचक पल बिता सकेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हल्का हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। बिना जोखिम उठाए कुछ भी नहीं मिलता, जिस मौके से आप डरते थे, उसका लाभ उठाएं। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। जीवनसाथी का आकर्षण आपको उसकी तरफ खींचेगा। अचानक पैसे की जरुरत पड़ने से चिंतित रहेंगे, कोई मदद को आगे आ सकता है। आलस करने से आपका व्यापार डूब सकता है, आलस न करें। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन हैं उनके लिए दिन बेहतरीन है। सहकर्मी महिलाओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपके द्वारा की गई यात्रा का अनुभव शानदार है जिसे जीवन भर संजोकर रखना चाहेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। नव-विवाहित लोगों को अपने साथी से कोई उपहार मिल सकता है। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको अच्छा लाभ होगा। जब-तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब-तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा। सेहत के लिए उठाए गए कदम कारगर साबित होने वाला है, उर्जावान महसूस करेंगे। लंबे समय से पेंडिंग पड़े ट्रिप को पूरा करने का प्लान करेंगे, करीबी लोगों के साथ जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। परिवार के नौजवान को पढ़ाई के क्षेत्र में अपने बड़ों के ज्ञान का फायदा मिलने वाला है। महिलाएं घरेलू कार्यों को जल्दी निपटाने में सफल होंगी। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। प्रेमी साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी लगन और मेहनत के चलते वित्तीय लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से  स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद-विवाद में न बढ़ें। शारीरिक कमजोरी बीपी की वजह से महसूस हो सकती है। आप जिस जगह घूमने जा रहे हैं उसके बारे में थोड़ा पढ़ लें। उस भाषा में कुछ बुनियादी वाक्यांश सीखें जो वे वहां बोलते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। किसी से मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लें आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। आपका प्रिय आपको दिल की गहराइयों से प्यार देगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। आप अपनी पर्सनॉल्टी में अच्छे सुधार लाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अपने बच्चे की मानसिक दशा को लेकर सजग रहें, समाजिक और व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरुरी है। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन मिल सकता है। सामने आए अवसर का अधिकतम लाभ उठाने से तरक्की की रफ्तार तेज होगी। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खान-पान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!