दैनिक राशिफल २४ जून २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 24-06-2026 बुधवार 


शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- दशमी 18:11:40, पश्चात्-एकादशी, 
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 10 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- चित्रा 13:58:08, पश्चात्-स्वाति,
योग- परिघ 10:22:00, पश्चात्-शिव, 
करण- गर 18:11:41, पश्चात-वणिज,  
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:25:54, 
सूर्यास्त- 19:21:12,
दिन काल- 13:55:17, 
रात्री काल- 10:04:58,
चंद्रोदय- 14:36:58,
चंद्रास्त- 25:39:26*,
राहू काल- 12:24-14:08, अशुभ,
यम घँटा- 07:10-08:55,
अभिजित-11:56-12:51, अशुभ,
प्रदोष- 19:21-21:23 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। लव लाइफ से संबंधित नकारात्मक घटना घट सकती है। कर्ज आदि से दूर रहें। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर लेने की कोशिश न करें तो अच्छा रहेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग नियमित दवाई का सेवन करते हैं वह चिकित्सक के सुझाव बिना बन्द न करें। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना दिख रही है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कुछ लोग अपने आप आपके पास खिंचे चले आएंगे। बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। किसान वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। करियर संबंधी बातों का सोच-विचार करते समय अनुभवी व्यक्ति की सहायता लें। आप खुद को फिट और तरोताजा महसूस करेंगे। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है, उन्हें नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी। हाइवे पर ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति कारक है। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। विवाहित राशियों का एक दूसरे के साथ एक सुपर रोमांटिक दिन होने जा रहा है। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें। यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस कर सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। किसी नये काम को स्टार्ट करने के लिये दिन ठीक है। एक बहुत ही रोचक व्यावसायिक कॉल की अपेक्षा करें। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में कार्यभार की अधिकता रहेगी। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आप जिससे प्यार करते हैं उसके आस-पास रहने के लिए समय निकालें। अगर इसका मतलब उनके साथ रहने के लिए यात्रा करना है तो करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपकी किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की सेवा में लगे रहने से आपको उनका भरपूर आशीर्वाद और स्नेह मिलने वाला है। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा, एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को घर से काम करना अब आपको बोरिंग लग सकता है, ऑफिस के दिनों की याद सताने वाली है। आपके आलसी रवैये के कारण मोटापा अनियंत्रित ढंग से बढ़ सकता है, समय रहते सतर्क हो जाएं। आपको अकेले के बजाय किसी के साथ यात्रा करना बेहतर होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। आपको गरीबों की सहायता करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। छोटे व्यापारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें। ऑफिस में पॉलिटिक्स से बचकर रहने की कोशिश करें। मौसम में होने वाले तेज बदलाव से आपको सेहत को बचाकर रखना होगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है, जमकर मस्ती करेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - तोंतिया है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन कुछ खास रहने वाला है। शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। किसी भी झंझट में पड़ने से बचें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। धन के व्यय का भी योग बना हुआ है। जिन लोगों का कारोबार बंद पड़ा है उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। छोटी यात्राओं से भी धन लाभ की स्थिति बन सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पर्पल है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके मन में थोड़ी उदासी रहने वाली है। कुछ लोग  परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। किसी को कुछ गलत कहने से बचें। दांपत्य जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। भविष्य में निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं। वित्तीय सलाह के लिए एक बुद्धिमान लोगों से पूछें। पुश्तैनी व्यवसाय में आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी नए कार्य को आरंभ करने में सफलता मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। अकेले के बजाय किसी के साथ यात्रा करना बेहतर होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मकान, दुकान आदि की मरम्मत तथा रंग रोगन संबंधी प्लानिंग होगी। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। सिंगल लोग एक क्लब के बजाय दोस्तों के साथ होंगे। अधिक गंभीरता मिलने वाले लाभ को प्रभावित कर सकती है। इस राशि के जो लोग कपडे का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। डिजाइनिंग क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको कुछ नया क्रिएटिव करने की जरूरत है। अनियमित खान पान की वजह से अपच की दिक्कत रह सकती है। वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। अपने पैसे के बारे में होशियार रहें, और किसी बड़ी चीज में निवेश न करें। व्यापार कर रहे लोगों को आय के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का समय अभी धैर्य और संयम रखने का है। धनु राशि के सहकर्मियों से दूर रहें क्योंकि उनका साथ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको  स्वस्थ रखेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी अधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी की काबिलियत पर आपका विश्वास सही साबित होगा। सिंगल राशि वालों को उनके क्रश से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी को छोड़कर किसी अन्य की ओर आकर्षित हो सकते हैं जिसका बुरा प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड सकता है। उधार लिया हुआ धन चुकाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को बड़ी मात्रा में धन हाथ मे आने से वह संतुष्ट रहेंगे। किसी काम में निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। नौकरी में साख बनाए रखने के लिए स्वभाव में गंभीरता रखें। अनेक प्रयासों के बाद भी पुरानी बीमारी को ठीक करने में वक्त लग सकता है। यात्रा करने वाले आरामदायक यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। घर के लिए किसी नए फर्नीचर का ऑर्डर कर सकते हैं। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है, सावधान रहें। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। धन संबंधित मामलों को हल्के में ना लें। व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए। काम पर थोड़ा सा झटका लग सकता है, ऐसा भी नही कि आप संभाल नहीं सकते। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा। किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं ताजगी और नएपन का एहसास होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!