दैनिक राशिफल २१ जून २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 21-06-2026 रविवार 

शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- सप्तमी 15:20:07, पश्चात्-अष्टमी, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 07 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 09:30:31, पश्चात्-उत्तरफाल्गुनी,
योग- सिद्धि 11:20:27, पश्चात्-व्यतिपात, 
करण- वणिज 15:20:07, पश्चात-विष्टिभद्र,  
चंद्र- सिंह 15:39:07, पश्चात्-कन्या राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:25:11, 
सूर्यास्त- 19:20:39,
दिन काल- 13:55:27, 
रात्री काल- 10:04:45,
चंद्रोदय- 11:48:19,
चंद्रास्त- 24:09:34,
राहू काल- 17:36-19:21, अशुभ,
यम घँटा- 12:23-14:07,
अभिजित-11:55-12:51, शुभ,
प्रदोष- 19:21-21:22 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान न दें, आपके लिए अच्छा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति शाम को डिनर पर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को निजी संबंधों को लेकर दिन के शुरूआत में थोड़ी निराशा का अनुभव होगा। छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है, ऐसे में नींद भरपूर लें अन्यथा सिर का दर्द परेशान कर सकता है। जो शिक्षक हैं, उनके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर के खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर चलने से लाभ होगा। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन आपको गुस्से पर नियंत्रण लाना जरुरी है। किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन अपने गुस्से और ईगो पर आप काबू रखें। युवा अपनी मां की बातों को अनदेखा न करें। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। नये अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार रखें। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेस में समृद्धि हासिल हो सकती है। आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग एक से अधिक कामों की जिम्मेदारी बिल्कुल न लें, सावधान रहें। आपके आलसी रवैये के कारण मोटापा अनियंत्रित ढंग से बढ़ सकता है, समय रहते सतर्क हो जाएं। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। धन लाभ का अच्छा योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपको काम से संबंधित कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। हाई बीपी और मधुमेह के मरीजों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान चाहिए। जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए अच्छा मौका है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पैरॉट है।
 
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। मनोरंजन के लिए किसी चीज का सहारा लेना आपको सुकून दे सकता है। जिद करेंगे तो किसी से टकराव होने की संभावना है। प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। किसी बात से आप जीवनसाथी पर गुस्सा कर सकते हैं। अपने घर में संध्या आरती अवश्य ही करें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार में कुछ नए ग्राहक बनेगे और पुराने ग्राहकों का भी आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर बड़े खुश होंगे। पैर में यदि पुरानी चोट है तो ख्याल रखें, उस पर दोबारा चोट होने की आशंका है। शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किया जा सकता है। जीवन साथी के कारण जीवन में सकारात्मकता महसूस हो सकती है। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। कुछ लोगों की लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानी अब दूर होने का वक्त आ गया है, धैर्य रखें। व्यापार में दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का समय निर्धारित करने की आवश्यकता है। आप मित्रों के साथ अचानक यात्रा पर जाने का निर्णय ले सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो शुभ समय देखकर ही खरीदें। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। अपने साथी के साथ कुछ खालीपन महसूस कर सकते हैं। आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। किसी संपत्ति खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। व्यवसायियों के बिजनेस में काफी बढ़त होगी। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। कॉर्यक्षेत्र पर किसी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की सुनें। तुलसी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। ज्यादा गर्मी की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। आप अपने काम को जल्दी निपटाकर अपने प्रिय के साथ कुछ घंटों का समय बिताने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन की शाम रंगीन हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्यक्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करें। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी जुखाम, वायरल आदि रह सकता है। बेहतर होगा कि अधिकतर समय घर में रहकर आराम ही करें। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रकार की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन संघर्ष करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। आपकी भगवान के प्रति आस्था और बढ़ेगी। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के द्वारा धन की बढ़ती मांग को लेकर आप कुछ देर खिन्न रह सकते हैं, बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। जिन लोगों का मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, उन्हें अपनी थायराइड की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे हैं तो दिशा शूल का परिहार कर के जायें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए हैं। नजदीकी संबंधियों के साथ लेन-देन साफ सुथरा रखें। यदि आप काम का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो अधिकतर कार्य विदेश में करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर दर्द होने की आशंका है, जिसके लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए। किसी के साथ यात्रा करते समय सावधान रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन अद्भुत रहने वाला है। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आप अपने बिजनेस को विदेशी स्रोतों से जोड़ सकते हैं। आपको अपने कर्मचारियों के हिस्से का काम भी पूरा करना पड़ सकता है। एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम और हाइड्रेटेड रहना आपके लिए चमत्कार करेगा। आप अपनी त्वचा को लेकर संघर्ष कर सकते हैं। शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है, इस पर विचार करेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अहंकार की स्थिति से बचें। अच्छे व्यवहार और मददगार होने के कारण आप परिवार में सबके प्रिय बने रहेंगे। मन के अंदर चल रहे द्वंद्व को मिटाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ प्यार-मोहब्बत के लिए वक्त मिलेगा। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास पूर्ण बने रहेंगे। आप दूसरों को सलाह देकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने व्यापार को दूसरी फील्ड में व्यय कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है। अत्यधिक गर्मी का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती है। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का बैंगनी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!