शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- द्वितीया 24:51:44*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 02 आषाढ़ गते,
नक्षत्र आद्रा 16:11:31, पश्चात्-पुनर्वसु,
योग- वृद्धि 24:33:48*,
करण- बालव 14:38:40, पश्चात-कौलव,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:22,
सूर्यास्त- 19:19:21,
दिन काल- 13:54:58,
रात्री काल- 10:05:08,
चंद्रोदय- 06:14:08,
चंद्रास्त- 20:59:36,
राहू काल- 15:51-17:35, अशुभ,
यम घँटा- 08:53-10:37,
अभिजित-11:54-12:50, शुभ,
प्रदोष- 19:19-21:21 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वितीय तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा है। कुछ लोग पुराने घर को छोड़कर नए घर में जा सकते हैं। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाजा आप आसानी से लगा सकेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस होगी। धन प्राप्ति हेतु आर्थिक रूप से प्लान करना चाहिए। छोटे व्यापारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। रात कुछ स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर कुछ पकाएं। किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। जूतों का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ होता दिख रहा है। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। अपने करीबियों से मिलने किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है। रिश्ते की नाजुक डोर को संयम और धैर्य से संभालने की जरूरत है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। बिजनेस में आपका कोई नया प्रयोग अमल करना फायदेमंद रहेगा। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें। अनियमित खान-पान की वजह से अपच की दिक्कत रह सकती है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मेहंदी है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आपको किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। दूसरों के साथ गलतफहमियों से बचें। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। बड़ा निवेश करने से पहले लाभ और हानि का भी आंकलन करे लें। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। सरकारी कार्य में लापरवाही करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। युवा वर्ग को बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों को किडनी और यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ हो सकती है। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। जो व्यक्ति अपने नए संबंधों की शुरुआत करना चाहते हैं वह कर सकते हैं। मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नई चीजों को सीखने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे लेकर जाएगी। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। घरेलू नुस्खे नुकसान का कारण बन सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। आर्थिक रूप से, आप अंततः स्थिरता और सुरक्षा के स्थान पर हैं। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। आपको व्यवसाय से संबंधित ईमेल प्राप्त होगा। आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधान रहना जरूरी है। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी सेहत को खतरा हो। अपनी सीमाओं को मत बढ़ाओ, अपने आपको आराम करने के लिए थोड़ा समय दो। पिकनिक पर जाने की संभावना है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेन-देन करेंगे, तो वह आपका सफल रहेगा। किसी परियोजना में पैसा लगाने के लिए सेविंग्स तोड़ना पड़ सकता है। करियर से संबंधित बातों के लिए फिलहाल का समय अत्यंत उपयुक्त है। एलर्जी तथा खांसी जुकाम जैसी छोटी सी परेशानी होने पर भी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। माता पिता के घर से दूर रहने वाले लोग उनसे मिलने जा सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और खुलकर जिएं। कुछ लोग किसी टूरिस्ट प्लैस पर घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। बुद्धि और उत्साह का समावेश आपको आगे लेकर जाएगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं। आप कोई नई मशीन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। आपके स्वास्थ्य से संबंधित सभी लक्ष्य लाभकारी सिद्ध होंगें। चलते समय ध्यान रखें पैरों में चोट लग सकती है। कुछ लोग अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र चढ़ाएं आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आय के नए स्रोत तलाशने का प्रयास करें। व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने टारगेट को पूरा होने के कारण राहत महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं में भी समय नष्ट हो सकता है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं होंगी। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किया जा सकता है। बाहर के खाने की अपेक्षा घर का बना पौष्टिक खाना ही ग्रहण करें। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा। अपनी रूचि से जुड़े काम में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कारोबारियों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। यात्रा के दौरान किसी मनपसंद व्यक्ति का साथ मिल जाने से सफर रोचक हो जाएगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग डार्क ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करें मन को शांती मिलेगी। नौकरीपेशा लोग एक दूसरे के दिल के करीब आएंगे। पति-पत्नी संबंधों के बीच उचित ताल-मेल बनाकर रखें। व्यापारिक कार्यों में दिन अच्छी बिक्री को दर्शाने वाला है। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए। आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगें। त्वचा की समस्या से जूझने वाले लोगों को डॉक्टर से मिलने में देर नहीं करनी चाहिए। आप अपनी यात्रा योजनाओं को बिना किसी रोक-टोक के क्रियान्वित करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
