दैनिक राशिफल १५ जून २०२६ सोमवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 15-06-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- अमावस्या 08:23:06, पश्चात्-प्रथम,   
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 01 आषाढ़ गते,
नक्षत्र मृगशीर्षा 19:07:35,
योग- शूल 08:54:39, पश्चात्-गण्ड,
करण- नाग 08:23:06*, पश्चात-किंष्तुघ्न,  
चंद्र- वृषभ 08:39:52, पश्चात्-मिथुन राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:16, 
सूर्यास्त- 19:19:02,
दिन काल- 13:54:46, 
रात्री काल- 10:05:19,
चंद्रोदय- 05:45:22,
चंद्रास्त- 19:59:03,
राहू काल- 07:09-08:53, अशुभ,
यम घँटा- 10:37-12:22,
अभिजित-11:54-12:49, शुभ,
प्रदोष- 19:19-21:21 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी आत्मा शुद्ध है किसी बात का घमंड नहीं पाल सकते, मानसिक रुप से फ्री रहेंगे। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। ज्यादा लालच से दूरी बनाए रखें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आपको व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। आपमें से कुछ लोग लोन की आखिरी किश्त चुकाने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। अगले दिनों में आपके शरीर की मजबूती बहुत महत्वपूर्ण है, कोशिश करें और नुकसान के रास्ते से दूर रहें। विदेश के किसी आइलैंड पर घूमने जाने का प्लान बनने वाला है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - तोतई है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा।  परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा। मौज-मस्ती पर आपका अधिक ध्यान रहेगा। जीवन साथी के साथ अपने शक को दूर करना आपके लिए हितकर होगा। प्रेम में गम का अनुभव महसूस कर सकते हैं। कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रोफेशन क्षेत्र में की गई किसी गलती से शर्मिंदा होने के बजाए उससे कुछ सीखने का प्रयास करें। युवाओं को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से रोजाना की होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपना वाहन खरीद सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटीक कदम उठाने की जरुरत है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। सिंगल लोगों को अपना पाटर्नर मिलने की संभावना है। रूपए-पैसे संबंधी लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। बिजनेस में जबरदस्त उन्नति के लक्षण साफ दृष्टिगोचर हो रहे हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। कुछ लोगों को लो बीपी की समस्या तकलीफ दे सकती है। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन भजन और भक्ति की ओर आपका मन आकर्षित होगा। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव भी आयेगा। आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापारी वर्ग को अपेक्षा से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं, उनके प्रयत्नों को यश प्राप्त हो सकता है। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें, दवाइयां समय से खिलाएं। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हल्का गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। लोगों का आपके ऊपर विश्वास बढ़ेगा। जीवन साथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। पैसों की आवक किस तरह बढ़ाई जाए, इस बारे में सोच-विचार करना होगा। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य में दूसरों पर भरोसा ना करें। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा। आयोजनों की व्यस्तता में सेहत को नजरअन्दाज न करें। करीबी लोगों के साथ ट्रिप पर जाना आपके रिश्ते की जोड़ को और मजबूती दे सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है। पुराने मित्र से टूटी हुई दोस्ती को फिर से जोड़ने की कोशिश न करें। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। अगले दिनों में आपके शरीर की मजबूती बहुत महत्वपूर्ण है, कोशिश करें और नुकसान के रास्ते से दूर रहें। कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, संभव हो तो परिवार भी साथ ले जाएं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। घर में आपका फेवरेट खाना बन सकता है। बिना शादीशुदा लोग मनचाहा जीवनसाथी पाकर काफी खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें। आपके व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपने व्यवसाय की योजनाएं किसी भी बाहरी इंसान के सामने जाहिर न करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आलस्य और थकान से मुक्त होकर अब आप फिट और उर्जावान महसूस कर पाएंगे। यात्रा के दौरान आपके जीवन में प्यार आने की उम्मीद बन रही है, रोमांचित रहेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको सावधानी बरतने के लिए होगा। मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। महिलाएं घर की साज-सज्जा में चेंज कर सकती हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें। आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। सब्जियों के कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, सावधान रहें। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। परिवार के लोगों के साथ अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बना सकते हैं। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवन साथी का दिल जीतने के लिए काफी है। रोमांस से भरपूर दिन युवक युवतियां आफिस में नये मित्र से मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति के लिए कुछ अधिक परिश्रम करना होगा। मतलब यह कि जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। सुनिश्चित करें कि आप उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन के साथ अधिक मात्रा में न जायें। अपना ख्याल रखें। आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति का रहेगा। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार करने की जरूरत है। प्रेम पाटर्नर और जीवनसाथी का खास ख्याल रखें। आर्थिक रूप से दिन बेहतर हैं। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। मेटल के व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा रिस्क लेने से परहेज करना होगा। काम संबंधी फोकस बना रहेगा, लेकिन खुद को प्रेरित करने की कोशिश करें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें। कुछ लोगों को गले की खराश महसूस हो सकती है। प्रकृति में टहलना, किसी खूबसूरत झील या समुद्र तट पर जाना आपके लिए काफी उत्तेजक साबित होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप आकर्षक, उज्ज्वल रहेंगे और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी होगी। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आप आर्थिक मामलों में समझदारी रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपके काम-काज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। कार्यक्षेत्र में केवल वही करें जो आपको सही लगे। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अच्छे कार्य की शुरुवात बड़ों के आशीर्वाद से करें। आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है, जो आपकी रोमांटिक भावनाओं को साझा करेगा। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन में दिन रोमांटिक रहने वाला है। आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कुछ लोगो को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी अधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!