शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- चतुर्दशी 12:19:05, पश्चात्-अमावस्या,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 31 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र रोहिणी 22:13:01,
योग- धृति 13:14:10, पश्चात्-शूल,
करण- शकुनी 12:19:05, पश्चात-चतुष्पद,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:11,
सूर्यास्त- 19:18:43,
दिन काल- 13:54:31,
रात्री काल- 10:05:33,
चंद्रोदय- 05:45:17,
चंद्रास्त- 18:49:59,
राहू काल- 17:34-19:19, अशुभ,
यम घँटा- 12:21-14:06,
अभिजित-11:54-12:49, शुभ,
प्रदोष- 19:19-21:20 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्र के संपर्क में रहना वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है, सावधान रहें। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। आपको सलाह दी जाती है कि नौकरी छोड़ने की जल्दबाजी न करें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। खूब पानी पीएं लाभ होगा। आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। जीवन को सफल बनाने के लिए आप बेहतरीन संकल्प ले सकते हैं। किसी कार्य में जीत हासिल होने पर ईगो और घमंड आपके ऊपर हावी हो सकता है, सावधान रहें। आपका जीवन साथी आपको डिनर पर ले जा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी। धन लाभ प्राप्त करना है तो नकारात्मकता का त्याग करें। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिलेगी। बिजनेस संबंधी नए मौके मिल सकते हैं। इस राशि के जो लोग जिम ट्रेनर हैं, उन्हें नये अवसर मिलने के योग हैं। सेहत को देखते हुए दिनचर्या में योग को शामिल करें जो आपके शरीर को स्फूर्ति प्रदान करेगा, साथ ही स्वस्थ भी महसूस करेंगे। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मोती है।
☀️ मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। बीती बातों को लेकर अगर आप चिंता और उलझन में हैं तो उसे मन से निकाल दीजिए और वर्तमान पर फोकस कीजिए। आपका साथी आपके साथ वक्त बिताने का इच्छुक हो सकता है। आप अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। व्यापारियों को किसी समझौते से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। खाने पीने की लापरवाही से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, परहेज की जरुरत है। यात्रा आरामदायक और अनुभव देने वाली रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। फूलों का कारोबार करने वालों के लिए दिन शुभ है। नौकरी से संबंधित नए अवसर मर्जी के अनुसार मिल सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ हो सकती है। कैल्शियम की कमी होने से हड्डी के दर्द से परेशान हो सकते हैं। आप तनाव को कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। रात्रि के समय कीर्तन में जा सकते हैं, आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। अपने प्रेमी के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचने वाले हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। वित्तीय स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर की अपेक्षा करें। दोस्तों की वजह से नौकरी की समस्या का समाधान होगा। जो लोग डिप्रेशन की समस्या से परेशान हैं वह किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। जो लोग यात्रा पर जा रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। माँ के साथ कहीं आस पास घूमने जाने का प्लान बन सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। हर किसी को अपने दुख की बात न बताएं, कोई इसका गलत फायदा ऊठा सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम संबंधों से दूर रहें। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें। आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें। यात्रा करते समय लापरवाही न करें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कोई बड़ा काम अकेले करने की कोशिश न करें। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आप शायद ही नोटिस करेंगे, लेकिन आपका बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। आपमें से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य कर लें। महिलाओं को अपने व्यवसाय अथवा नौकरी में विशेष सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रह सकती है। आप पूजा स्थल या आध्यात्मिक वापसी की यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे व दूसरों की सेवा करेंगे। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। शॉपिंग आदि करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। यदि आपने पहले किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आप उसे उतार सकते हैं। फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गहरा लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन भाग्य के मामले में मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा। जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। धन समृद्धि बढ़ेगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी ना मिलने की वजह से उदासीनता महसूस होगी। रोजमर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से रोजाना की होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपना वाहन खरीद सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी रुके हुए उत्सव का आयोजन करने की सोच सकते हैं। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। स्त्री वर्ग को अपने करियर संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली हैं। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है। किसी शुभ कार्य हेतु निजी यात्रा की योजना बन सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। शादी के योग्य कुंवारे लोगों के शादी के योग बनेंगे। जीवन साथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। आपका पैसों से संबंधित बातों पर अधिक ध्यान बना रहेगा। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा। यात्रा के परिणाम स्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा है। अपने निजी कार्यों के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मन मे कुंठा रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है। आप अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। व्यवसाय में कुछ आधुनिक तकनीकों को शामिल कर सकते हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। स्वस्थ शरीर कुछ भी हासिल कर सकता है। कुछ समय बिल्कुल हल्का आहार लेने का प्रयास करें। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
