दैनिक राशिफल ०४ जून २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का राशिफल एवं पंचांग 04-06-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- चतुर्थी 23:29:50,   
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 21 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 27:40:42*, 
योग- शुक्ल 09:01:55, पश्चात्-ब्रह्म,
करण- बव 10:27:07, पश्चात-बालव,  
चंद्र- धनु 07:40:43, पश्चात्-मकर राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:30, 
सूर्यास्त- 19:14:36,
दिन काल- 13:50:05, 
रात्री काल- 10:09:46,
चंद्रास्त- 08:22:10,
चंद्रोदय- 22:38:38,
राहू काल- 14:03-15:47, अशुभ,
यम घँटा- 05:25-07:08,
अभिजित-11:52-12:47, शुभ,
प्रदोष- 19:15-21:17 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। पेट में शूल होता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत होगी। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा। सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी सेल से अपेक्षित रिटर्न मिल जाने की उम्मीद है, आप बेझिझक आगे बढ़ें। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। ऑफिस के काम-काज में फोकस बढ़ाएं, सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। सेहत के लिए उठाए गए सटीक कदम का जल्द ही असर दिखने लगेगा, उत्साहित रहेंगे। आपको अनावश्यक यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। तकलीफ देने वाली बातों को नजरअंदाज न करें।  परिवार के नौजवान को समझाने और उसकी बात समझने के लिए वक्त निकालें। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। जीवनसाथी आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं हैं, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत देखकर मिली सराहना दिन बना सकती है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। तीखा तला भुना भोजन खाने से बचें। यात्रा करते समय, मितव्ययी होना याद रखें, सस्ता नहीं। आनंद लें, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। दूसरों को जो भी आप सीख देते हैं उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। महिलाएं घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यदि दूर रहते हैं तो लव पार्टनर की याद अधिक आएगी। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोचेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का रहेगा। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय में पत्नी या पार्टनर की वजह से लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। यदि घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय राहुकाल को देख कर निकलें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अहंकार की स्थिति से बचें। खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें। अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। ऑनलाइन लेन-देने में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। कोई सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है। हेल्थ को लेकर योग, ध्यान और संतुलित खान-पान को अपनाना चाहिए। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पैरॉट है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें। किसी के साथ ज्यादा उदारता आपको भारी नुकसान में फंसा सकता है, सावधान रहें। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। बच्चों के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव रह सकता है। अपने प्रेमी का दिल जीतने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और नए अवसर भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। विकास के राह पर चलकर आप अच्छा नाम कामा सकते हैं। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। मौसम का मजा लेने कहीं जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। यदि घर में आपके मां बाप प्रसन्न रहते हैं तो पूरे  परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन के मामलें मे मिलाजुला रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिलेगी। आपको बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आप अपना बहुत ख्याल रख रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित जांच करवाएं। आपमें से कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - 
मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके स्पष्ट बोलने के अंदाज से प्रभावित होगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। अपने साथी को खुश करने की कोशिश करें। पाटर्नर का प्रेम पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय में लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर सेहत और फिटनेस के लिए भी काम करना जरुरी होगा। कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन गणेशजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। जरुरतमंद लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। आपके पार्टनर जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। प्रेमी अपने प्रिय के साथ खुशी-खुशी दिन को इंजॉय करेंगे। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। कारोबार में धन संबंधित कार्य करने वाला व्यक्ति विश्वसनीय होना चाहिए। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। काम करने के तरीके और आइडिए के चलते दूसरों का दिल जीत सकते हैं। सेहत को लेकर अलर्ट रहें, जंक फूड से दूरी बनाए रखें। सामाजिक जुड़ाव के लिए आप देश से बाहर यात्रा की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। अविवाहित वैवाहिक बंधन में बंधने का विचार बना सकते हैं। आप परिवारिक स्तर पर जीवनसाथी के सहयोग की कमी महसूस करने वाले हैं। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग खुश नजर आएंगे। नये अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार रखें। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव लाने की जरूरत रहेगी। कृषि के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान रह सकते हैं। आपका समग्र स्वास्थ्य अच्छा है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें। कहीं जाने का प्लान है तो फौरन चले जाएं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ हो सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। जिन्हें पैसों की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें किसी की मदद मिल सकती है। आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। सुबह आपको सूर्य नमस्कार करना चाहिए। दूसरे शहर में नाइट आउट पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचकारी होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!