शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- प्रथम 16:36:36, पश्चात्-द्वितीया,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 18 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 19:07:43, पश्चात्-मूल,
योग- सिद्ध 06:18:10, पश्चात्-साध्य,
करण- कौलव 16:36:36, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- वृश्चिक 19:07:43, पश्चात्-धनु राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:25:01,
सूर्यास्त- 19:13:07,
दिन काल- 13:48:05,
रात्री काल- 10:11:42,
चंद्रास्त- 05:46:07,
चंद्रोदय- 20:24:57,
राहू काल- 07:09-08:52, अशुभ,
यम घँटा- 10:36-12:19,
अभिजित-11:51-12:47, शुभ,
प्रदोष- 19:13-21:16 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें, चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अधिकारी वर्ग से आपके संबंध मजबूत होंगे। आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कुछ महिलाओं को हार्मोनल दिक्कत हो सकती है। शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है, इस पर विचार करेंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया गया है, उस पर टिके रहें। किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आप दूसरों को सलाह देकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ कमाने के लिए यह समय अनुकूल नजर आ रहा है। प्राइवेट शिक्षकों को पदोन्नति मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। अत्यधिक गर्मी का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ गृहणियों द्वारा अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। कु्छ लोगों को विदेश से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें। आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। ऑफिशियल कार्य सरलता पूर्वक हो जाएंगे। पेट में दर्द या जलन की शिकायत रह सकती है, प्राकृतिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। यात्रा आरामदायक और अनुभव देने वाली रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। फिजूल की तड़क-भड़क से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला न करें। अपने साथी को दिखाएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं और एक बुद्धिमान और पूर्ण बातचीत का आनंद लें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दें। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आप वास्तव में ठीक से नहीं खा रहे हैं और आप इसके परिणाम महसूस करने लगे हैं। खान-पान की आदत में बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - इंडिगो है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भगवान जी की कृपा से अचानक धन लाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है, काम के साथ अवकाश का भी मजा लेंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। रात कुछ स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर कुछ पकाएं। आप में से कुछ लोगों को अकेले यात्रा करना सबसे उबाऊ लग सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास को देखकर आपके परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। प्रकृति प्रेमी लोग अपना पूरा दिन बागवानी में लगाने वाले हैं। आपका जीवनसाथी बहुत प्यार भरी बातें करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से दुखी नजर आ सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है। बदन दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्राइवेट नौकरी वालों को कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, वाहन चलाते समय सावधान रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है। समाज तथा निकट संबंधियों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दें। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। सरकारी अधिकारी अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग सफेद है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। महिला वर्ग अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा सजग रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तीसरे का दखल न होने दें, अन्यथा समस्या आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। गारमेंट का काम करने वालों को अच्छा लाभ होगा। व्यवसाय में ग्रोथ के लिए मीडिया और संपर्क सूत्रों का ज्यादा उपयोग करें। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होने से राहत मिलेगी। आलोचना को दिल से न लें, बल्कि उससे सीखें। दूषित पानी व खान-पान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहें। यात्रा करना तकलीफदेह रह सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। घर की बातों को बाहर कहने से बचें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच में अच्छा प्यार रहेगा। आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है। पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए दिन अति शुभ है। साझेदारी में बिजनेस करने वाले लोगों को समझदारी से काम लेना चाहिऐ। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको संभलकर पैसे खर्च करने चाहिए। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी भी निर्णय को अमल में लाने से पहले दोबारा सोचने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है। व्यायाम और आहार आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। इस राशि की महिलाएं अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सेहत के प्रति सजग रहकर आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे। उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आपको थका हुआ महसूस कराएगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपकी मनोकामना पूर्ति का रहेगा। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार करने की जरूरत है। कुछ लोगों को अपने सबसे करीबी व्यक्ति की चिंता सता सकती है। पति और पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम पाटर्नर का खास ख्याल रखें। धीरे धीरे बढ़ने वाली आमदनी आपको आर्थिक स्तर पर मजबूत बना सकती है। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। काम को और बेहतरीन करने के लिए एकाग्रता की आवश्यकता है। मौसम का ध्यान रखें बीमार पड़ सकते हैं। गर्मी की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।
