पुणे में 30–31 मई को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय प्रांत संयोजक बैठक, देशभर से 200 से अधिक कार्यकर्ता होंगे सहभागी

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 30 एवं 31 मई 2026 को राष्ट्रीय प्रांत संयोजक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकर्सी महिला विश्वविद्यालय, पुणे एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लोनेरे के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकर्सी महिला विश्वविद्यालय, पुणे परिसर में आयोजित होगी।

इस बैठक में देशभर के 40 से अधिक प्रांतों से 200 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहने वाले हैं। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय बैठक में विभिन्न प्रांतों के प्रांत संयोजक, सह-संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के विभिन्न विषयों एवं आयामों के प्रांत संयोजक व सह-संयोजक, क्षेत्रीय अधिकारी तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी सहभागी होंगे।

बैठक में संगठन की प्रांत एवं क्षेत्र स्तर की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वर्षभर में किए गए कार्यों की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षा, कौशल विकास जैसे विषयों पर भी व्यापक मंथन होगा।

इस दो दिवसीय बैठक में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक श्री ए. विनोद, राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री संजय स्वामी, श्री ओम शर्मा एवं श्री राजेश्वर पराशर, राष्ट्रीय सह-सचिव श्रीमती सविता सेंगर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

साथ ही देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के कुलपति, निदेशक, प्राचार्य, शिक्षाविद एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञ भी इस बैठक में विशेष रूप से सहभागिता करेंगे।

दिनांक 29 मई 2026 को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के 30 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

इसी दिन सायं 6 बजे “विकसित भारत @ 2047 के लिए शिक्षा” विषय पर एक राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र शासन के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा संसदीय कार्य मंत्री मा. श्री चंद्रकांत (दादा) पाटिल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुणे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति मा. प्रो. सुनील भिरुड़ करेंगे।

यह राष्ट्रीय संगोष्ठी विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में शिक्षा की भूमिका, भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षण व्यवस्था तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर केंद्रित होगी।

इस तीन दिवसीय बैठक की जानकारी देते हुए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत संयोजक डॉ. चंद्रकांत गुलेड एवं पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत अध्यक्ष श्री अनिल महाजन ने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं भारतीयता आधारित शिक्षा के प्रसार को नई दिशा प्राप्त होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!