एक समय था जब आम नागरिक को गैस कनेक्शन, पक्का आवास, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता था। आज उज्ज्वला योजना, हर घर जल, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने करोड़ों परिवारों के जीवन स्तर को नई ऊंचाई दी है। लोगों का समय बचा है, खर्च कम हुआ है और सरकारी सेवाएं सीधे उनके घर और मोबाइल तक पहुंची हैं।
उद्यमियों के दृष्टिकोण से भी यह दशक परिवर्तनकारी रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में Ease of Doing Business, GST, डिजिटल भुगतान व्यवस्था, UPI, MSME पंजीकरण, ऑनलाइन स्वीकृतियां, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM), उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजनाएं, बेहतर एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और आधुनिक एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी पहलों ने व्यापार और उद्योग के लिए नए अवसर सृजित किए हैं।
विशेष रूप से गौतमबुद्ध नगर एवं यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स एवं औद्योगिक निवेश के बढ़ते अवसरों ने उद्योग जगत में नई ऊर्जा का संचार किया है। आज भारत केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि विश्व का एक विश्वसनीय विनिर्माण और निवेश केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
हम मानते हैं कि Ease of Living और Ease of Doing Business एक-दूसरे के पूरक हैं। जब नागरिक का जीवन आसान होता है, तब उद्योगों को बेहतर कार्यबल मिलता है और जब उद्योग आगे बढ़ते हैं तो रोजगार एवं समृद्धि का विस्तार होता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष इस बात का प्रमाण हैं कि विकास केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि आम नागरिक के चेहरे की मुस्कान, उद्यमी के बढ़ते विश्वास और राष्ट्र की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा से मापा जाता है। वास्तव में यह 12 वर्ष भारत के परिवर्तन, आत्मविश्वास और नए भारत के निर्माण के लिए बेमिसाल रहे हैं।
— अमित उपाध्याय
अध्यक्ष
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर
