रिपोर्ट - भोला ठाकुर
गौतम बुद्ध नगर आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर जू-3 सी-ब्लॉक दादरी विधानसभा क्षेत्र में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय सिंह गुर्जर विकल (नया गाँव बसन्तपुर बांगर दादरी विधानसभा-62)उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री संजय सिंह गुर्जर विकल ने उपस्थित नागरिकों को योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास करवाया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में योग आज विश्वभर में भारत की पहचान बन चुका है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर दादरी देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय भाटी, दादरी देहात मंडल अध्यक्ष श्री भिकारी सिंह, सूरजपुर मंडल अध्यक्ष श्री मनोज मावी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह भाटी, सांसद प्रतिनिधि श्री बलराज भाटी, महासचिव आरडब्ल्यूए श्री अजय वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अजय कसाना, श्री रकम भाटी, श्री हरेंद्र कैप्टन, श्री रविंद्र मास्टर, श्री अमित मास्टर (डाबरा), श्री अंकुर भाटी (डाबरा), श्री संजू शर्मा (रायपुर), एडवोकेट पंकज रायपुर तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आनंद भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।
