रिपोर्ट शिवेंद्र कुमार
*जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पौधरोपण अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री समेत कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिले और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।
बैठक के दौरान मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से मानव दिवस सृजन और श्रमिकों के भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा कार्यों में तेजी लाई जाए और विकास कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
इसके साथ ही आगामी पौधरोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को गड्ढा खुदान, पौध तैयार करने और नर्सरियों का निरीक्षण समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में बड़े स्तर पर पौधरोपण की संभावनाएं हैं और सभी खंड विकास अधिकारी अपने क्षेत्रों में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण करें।
बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कम प्रगति वाले विकास खंडों पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान पीएम कुसुम योजना से अधिक किसानों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा पिछड़ा वर्ग, समाज कल्याण, सेवायोजन, पशुपालन, मत्स्य, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, श्रम विभाग और सीएम युवा उद्यमी विकास योजना समेत विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को लाभार्थी चयन प्रक्रिया पारदर्शी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद
