दैनिक राशिफल १२ मई २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 12-05-2026 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- दशमी 14:51:50, पश्चात-एकादशी,   
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 29 वैशाख गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 25:16:34*,
योग- वैधृति 23:18:32, 
करण- विष्टिभद्र 14:51:51, पश्चात-बव,  
चंद्र- कुंभ 19:24:02, पश्चात-मीन राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:33:38, 
सूर्यास्त- 19:01:39,
दिन काल- 13:28:01, 
रात्री काल- 10:31:20,
चंद्रास्त- 14:22:02,
चंद्रोदय- 26:47:05*,
राहू काल- 15:40-17:21, अशुभ,
यम घँटा- 08:56-10:37,
अभिजित-11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 19:02-21:09 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज दशमी के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। आपको अपनी बात लोगों के सामने दृढ़ता पूर्वक रखनी होगी। महिलायें कॉस्मेटिक की शॉपिंग करने मार्किट जा सकती हैं। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। प्रेमी साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी की आर्थिक समस्या का समाधान खोज सकते हैं। दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर दर्द होने की आशंका है, जिसके लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए। बिजनेस के सिलसिल में यात्रा सुखद रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन कुछ खास रहने वाला है। शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। किसी भी झंझट में पड़ने से बचें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने से लाभ होगा। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। नए व्यापारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन भजन और भक्ति की ओर आपका मन आकर्षित होगा। आप में से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं। नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। परिश्रम में ही धन लाभ छिपा हुआ है। यदि आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी। मौसम के बदलाव से आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है। गृहणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की साज-सज्जा से गेस्ट को प्रभावित करेंगी। लव लाईफ बेहतर होगी परन्तु ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। जब पैसा खर्च करने की बात आती है तो अति न करें, बस आपको वास्तव में जो चाहिए वह प्राप्त करें। व्यवसायिक कामों में कुछ कमी रहेगी। आपको एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिल सकती है। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, ज्यादा मसालों का सेवन ना करें। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। जुआ, सट्टा जैसे गलत कार्यों में रुचि ना लें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें। किसी काम के लिए ना चाहते हुए भी बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। असफलता से टूटने के बदले इसे चुनौती के तौर पर लेना होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। व्यापारी वर्ग को अपेक्षित कामयाबी या बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना है। इसके लिए अपना खान-पान व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ग्रीन चीली है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप शिव जी का जल अभिषेक करें और संभव हो तो पूजा भी करें। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके स्पष्ट बोलने के अंदाज से प्रभावित होगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। अपने साथी को खुश करने की कोशिश करें। पाटर्नर का प्रेम पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप इस बारे में कुछ शोध कर लें कि आप कहाँ जा रहे हैं। एक योजना बनाएं और मजे करना याद रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से बड़े ऑफर मिल सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा की अच्छे से तैयारी करें। आप जानते हैं कि आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस योजनाओं में छोटे-छोटे बदलाव करने की आवश्यकता है। एक बार ऐसा होने पर आपको फायदे नजर आने लगेंगे। मनचाही जगह पर यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पर्पल है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजी में किसी से कोई वादा ना करें। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। आपको धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे तथा बिजनेस के लिए आपको ज्यादा दौड़-भाग करनी पड़ सकती। युवाओं को कल्पनाओं की दुनिया में समय नहीं गवांना चाहिए। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। कुछ लोगों को पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है। यात्राओं से मनोवांछित और सुखद परिणाम प्राप्त होंगें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन यश और कीर्ति में वृद्धि का रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से दरार आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। शुभ मुहूर्त देखकर काम शुरू करें, सफलता जरूर मिलेगी। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिन खुशियां खोलेगा। प्रेम जीवन में आपको रोमांस करने के अवसर मिलेंगे और अपना प्रेम जताएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अपने व्यवसाय से संबंधित प्रतिद्वंदियों से कोई भी योजना शेयर न करें। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने फाइल और डाक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। अस्थमा रोगियों को धूल मिट्टी वाली जगह पर जाने से परहेज करना चाहिए। आराम करने की पूरी कोशिश करें। किसी काम की वजह से यात्रा का मौका मिल सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। आप में से कुछ लोगों को गृहप्रवेश की पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलने वाला है। आप अपने प्रियतम के प्यार को अपने चारों तरफ महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। साझेदारी व्यापार में आपसी तालमेल बनाए रखें। यदि घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। सेहत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सुनहरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!