जौनपुर 06 मई 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के द्वारा आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, पोषण पुनर्वास केंद्र, चिकित्सकों की उपस्थिति आदि के संबंध मे विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में समय पर बच्चों को दवा तथा अन्य न्यूट्रिएंट्स सप्लीमेंट उपलब्ध कराया जाए, डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध रहे, हीट स्ट्रोक के संबंध में बचाव हेतु हिंदी में पोस्टर लगाया जाए जिससे आम जनमानस इसके संबंध में जागरूक हो सके। निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गई तथा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल में नियमित रूप से साफ सफाई और चादर बदलने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, समय पर उपचार एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा भर्ती मरीजों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।
