दैनिक राशिफल ०७ मई २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 07-05-2026 गुरुवार 


शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- पंचमी 10:13:27, पश्चात-षष्ठी,   
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 24 वैशाख गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 18:44:56, पश्चात-उत्तराषाढ़ा,
योग- साध्य 25:58:26*, 
करण- तैतुल 10:13:27, पश्चात-गर,  
चंद्र- धनु 25:25:35*, पश्चात-मकर राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:37:05, 
सूर्यास्त- 18:58:37,
दिन काल- 13:21:31, 
रात्री काल- 10:37:44,
चंद्रास्त- 09:31:18,
चंद्रोदय- 24:01:02,
राहू काल- 13:58-15:38, अशुभ,
यम घँटा- 05:37-07:17,
अभिजित-11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:59-21:07 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाना निषिद्ध है। इससे कलंक लगता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत सफल होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वालों को अपने पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता चलेगी जो वे जानना नहीं चाहते थे। धन का निवेश करते समय सावधानी बरतें। व्यावसायिक उपक्रमों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें। गिरने से थोड़ी चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए दिन शानदार रहने की उम्मीद है। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इम्यूनिटी को बरकरार रखने की कोशिश करें। किसी काम को लेकर की गई यात्रा से आपको लाभ होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा निकाल सकते हैं। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले वरिष्ठ की राय अवश्य लें। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। ज्यादा तनाव न लेकर सकारात्मक विचार रखें। जरूरत से ज्यादा सोना आपकी ऊर्जा को खत्म कर सकता है। यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए एक रोमांचक समय आने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लेमन है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन शुभ लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। आप अगले कुछ दिनों में पैसा आसानी से कमा सकते हैं, इसलिए हर एक अवसर पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है। लंबी यात्राएं करने से बचें और सड़क पर सुरक्षित रहें। अपनी आँखें खुली रखें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप गणेश जी की पूजा करें, इससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न दें। अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। अपने पार्टनर से अपने भविष्य के बारे में बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है। किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने से लाभ होगा। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। कुछ लोगों के सरकारी काम बनने में मुश्किलें आएंगी। जब आप स्वस्थ होते हैं, तब आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर रहे होते हैं। अधिक ताजा निचोड़ा हुआ जूस पिएं। किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग सिल्वर है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप प्रसन्नता के लिए गणेशजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। समाज तथा निकट संबंधियों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। महिलाएं खासतौर से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान दे सकती हैं। प्रेमी जोडों के लिए दिन रोमांस के लिए आदर्श है। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं जो मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नई चीजों को सीखने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे लेकर जाएगी। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। सेहत संबंधी बदलाव देखने के लिए खान-पान को ठीक से रखने पर जोर अधिक देने की आवश्यकता होगी। यात्रा के दौरान अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। तथा समय पर दवाइयां लेते रहे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको खुद पर और परिवार के लोगों पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। दूसरों की राय को गौर से सुनें। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो इनडोर डेट के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है। बच्चों की एजुकेशन से संबंधित बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपनी प्रसन्नता के लिए गणेशजी की पूजा अर्चना करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। महिलाये नए कपड़े खरीदने की सोचेंगी। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। जीवनसाथी कोई कीमती सामान खरीद सकता है। जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। महत्वपूर्ण विषय पर अचानक बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन कर सकते है। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार और उदारता की वजह से सम्मान हासिल करेंगे। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केशर है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। कभी-कभी परिवार को लेकर मन में असुरक्षा जैसी भावना आ सकती है। आपको उन व्यक्तियों से दूर रहने की जरूरत है जो ओवर रियेक्ट करते हैं। आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक बिजनेस में भाई व बहन के सहयोग ले सकते हैं, यह सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को बहुत जरूरी फोन आ सकता है, सावधान रहें। खाने पीने की लापरवाही से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, परहेज की जरुरत है। यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ध्यान अवश्य रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपनी पर्सनॉल्टी में अच्छे सुधार लाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अपने बच्चे की मानसिक दशा को लेकर सजग रहें, समाजिक और व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरुरी है। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। लाभ की स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। आपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें। मौसम का ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ड्राइव करते समय सतर्क रहें और ओवरस्पीड से बचें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - चॉकलेटी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ खींचेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने से जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को बाहर निकालने में शर्माएं नहीं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपको धन लाभ भी प्राप्ति हो सकता है। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों की कोई बेहतरीन डील हो सकती है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें। दोस्तों के साथ बातचीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है। अनावश्यक देरी से बचने के लिए वाहन के पेपर सही से रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम पूरी ईमानदारी से करना होगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। आप किसी व्यापारिक समारोह में जा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग हरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!