जौनपुर बरसठी थाना क्षेत्र के बडेरी पुलिस चौकी अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल हरद्वारी परिसर में युवक का शव मिलने से सनसनी
विद्यालय में बच्चों के खेल-कूद के लिए लगाए गए लोहे के झूले से एक युवक का शव काले रंग के फंदे के सहारे लटकता मिला। सुबह जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान संदीप गौतम (20 वर्ष) पुत्र सुमन लाल गौतम के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
