लखनऊ बक्शी का तालाब के अंतर्गत दो दुकानों में भयंकर आग सामान जलकर हुआ राख

बृज बिहारी दुबे
By -
लखनऊ थाना बीकेटी के अंतर्गत संसारपुर किसान पथ हाईवे के पास गरीबों की मेहनत पर बनाई गई दुकान जलकर राख हो गई जिसमें एक फास्ट फूड तथा एक किराने की दुकान में आग लगी थीकल रात को 2:00 बजे के लगभग दो दुकानों में आग लग गई जिनकी दुकान है उनका नाम सचिन सिंह और दूसरे जो हैं सुमित लोधी जिसमें लगभग लाखों का नुकसान हुआ है मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची थाना बक्शी का तालाब की पुलिस भी पहुंची किसी तरह से आग पर काबू पाया गया अब आगे देखना है कि प्रशासन इनकी क्या मदद करता है या नहीं करता है इन गरीबों को मदद मिलनी चाहिए सरकार की तरफ से उन लोगों ने यही कहा है आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है इसकी भी जांच की जा रही है कि किसी ने आग लगाया तो नहीं फिरकिसी वजह से आग लग गई कुछ लोग इसको पुरानी रंजिश बता रहे हैं कि इसकी वजह से आग लगाई गई है लेकिन क्लियर नहीं है सुमित लोधी तथा सचिन सिंह ने बताया हम लोग दुकान बंद करके घर चले गए थे किसी ने सूचना दी कि तुम्हारी दुकान में आग लग गई है तब हम लोग दौड़कर आए तब तक सारी दुकानें जलकर राख हो चुकी थी इसी तरह से हमारी दोनों लोगों की रोजी-रोटी चल रही थी अब हम लोग परेशान हैं कैसे परिवार चलाएंगे

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!