नवागत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन० ने आज जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट शिवेंद्र कुमार 

जौनपुर 05 मई 2026 (सू0वि0)- नवागत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन० ने आज जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया इस अवसर पर उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की।
                कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं, योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शिकायत निवारण प्रणाली अंतर्गत आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

                      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!