रिपोर्ट शिवेंद्र कुमार
जौनपुर। जिले के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र का कार्यकाल जनसेवा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया।
जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चंद्र ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिससे जिले में विकास कार्यों को गति मिली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार देखने को मिला। आमजन के बीच उनकी छवि एक सुलभ, संवेदनशील और ईमानदार अधिकारी के रूप में बनी रही।
हाल ही में हुए उनके तबादले की खबर से जिले के लोगों में मायूसी देखी जा रही है। आम जनमानस का कहना है कि एक कर्तव्यनिष्ठ और जनहित में कार्य करने वाले अधिकारी का जाना जिले के लिए बड़ी क्षति है।
लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और हर वर्ग के लोगों के लिए सहज उपलब्ध रहे। यही कारण है कि उनके स्थानांतरण से लोगों के मन में भावनात्मक जुड़ाव और पीड़ा देखने को मिल रही है।
