शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- चतुर्थी अहोरात्र,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 22 वैशाख गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 12:53:54, पश्चात-मूल,
योग- शिव 24:15:35*,
करण- बव 18:37:14, पश्चात-बालव,
चंद्र- वृश्चिक 12:53:54, पश्चात-धनु राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:38:36,
सूर्यास्त- 18:57:23,
दिन काल- 13:18:47,
रात्री काल- 10:40:26,
चंद्रास्त- 07:44:01,
चंद्रोदय- 22:29:51,
राहू काल- 15:38-17:18, अशुभ,
यम घँटा- 08:58-10:38,
अभिजित-11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:57-21:06 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में शूल होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अपने साथी को दिखाएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं और एक बुद्धिमान और पूर्ण बातचीत का आनंद लें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। कुछ लोगों को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए काम की शुरुआत करनी होगी। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आपके प्रयासों से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। अगर आप बहुत दूर की यात्रा कर रहे हैं तो मौसम पर नजर रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। धन के व्यय पर कठोरता से नियंत्रण करना होगा। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात हो सकती है। अपने काम के अलावा अन्य स्किल्स पर ध्यान दें। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। मौसम परिवर्तन की वजह से आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। अपने साथी के साथ कुछ खालीपन महसूस कर सकते हैं। आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम पूरी ईमानदारी से करना होगा। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। यात्रा पर जाना है तो जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपका मंगल कार्यों के आयोजन के लिए रहेगा। अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं। किसी प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने का सौभाग्य प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग सावधान रहें। व्यापारियों को धैर्य के साथ सभी नियमों का प्लान करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आपको बेहद खुशी मिलने वाली है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। हर बात के लिए अन्य लोगों पर नियंत्रण बनाने की जिद न करें। अपने साथी के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करें। प्रेमिका के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने का मौका मिल सकता है। धन के मामलें मे दिन मिला-जुला रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिल सकती है। बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होगा। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे जिससे आपके प्रयास फलीभूत होंगे। आपका किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के नजदीक अपने लिए घर या अपार्टमेंट तलाशने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। आपका प्रेमी कुछ रचनात्मक और नया करना चाह सकता है। दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। कुछ-कुछ नया करते रहने से आपको मानसिक तौर पर रिचार्ज मिलता रहेगा। आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहें। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है। सावधान रहें। अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र चढ़ाएं आपके लिए अच्छा रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पैसों के मामले में थोड़ा और विचारशील होने की कोशिश करें। व्यवसाय में आय की स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में छोटी सी छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। हेल्थ में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है। यात्रा करते समय, मितव्ययी होना याद रखें, सस्ता नहीं। आनंद लें, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। अपनी छुपी हुई प्रतिभा का प्रयोग करें। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें। नौकरी में अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है, जमकर मस्ती करेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। घर पर कोई मेहमान आया है तो खराब बर्ताव न करें। शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपका कोई भाई बहन घर वापसी करके आपको सरप्राइज कर सकता है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। मां लक्ष्मी जी को नारियल अर्पित करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। यदि ऑफिस में काम-काज का दबाव बढ़ रहा हो तो कॉमेडी मूवी या संगीत के साथ मनोरंजन करने में मानसिक थकावट कम होगी। सुबह घर से निकलते समय मंदिर में माथा टेक कर ही निकले। मौसम का ध्यान रखें, बीमार पड सकते हैं। अपने करीबियों से मिलने किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके भाग्य में प्रबलता रहेगी। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। पुराने फर्नीचर्स को बदलने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। करियर के मामले में आप क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा की योजना बनाना शुरू करें जिसे आप टाल रहे हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
