दैनिक राशिफल १६ मई २०२६ शनिवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 16-05-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- अमावस्या 25:30:03*,   
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 02 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- भरणी 17:29:29, पश्चात-कृतिका,
योग- सौभाग्य 10:24:46, पश्चात-शोभन,
करण- चतुष्पद 15:22:10, पश्चात-नाग,  
चंद्र- मेष 22:45:46, पश्चात-वृषभ राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:31:13, 
सूर्यास्त- 19:04:05,
दिन काल- 13:32:31, 
रात्री काल- 10:26:35,
चंद्रोदय- 05:52:19,
चंद्रास्त- 18:49:07,
राहू काल- 08:54-10:36, अशुभ,
यम घँटा- 13:59-15:41,
अभिजित-11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 19:04-21:10 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अमावस्या के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन लक्ष्मी जी का पूजन करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई आपकी मजबूरी का फायदा न उठा पाए इसके लिए मजबूत बने रहना होगा, आत्मबल बनाए रखें। घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। फ्रैंन्ड को इम्प्रेस करने के लिये उस पर ज्यादा खर्च कर सकते है। अहंकार से दूर रहें नहीं तो मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, सावधान रहें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप मां दुर्गा की आराधना करें। अकेलापन महसूस करने वाले लोग किसी विश्वासपात्र के साथ परेशानी शेयर कर हल्का महसूस करेंगे। आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुलकर एंजॉय करेंगे। आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में आपने जो कुछ भी हासिल किया है उससे आप संतुष्ट रहेंगे। विज्ञान से जुड़े छात्रों को अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। जंकफूड के प्रति लगाव रहने के बावजूद उसे खाने पर नियंत्रण रखना शुरु कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने निजी कार्यों के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मन में कुंठा रहेगी। आप अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। नौकरीरत व्यक्तियों को उनके उच्च अधिकारी (बॉस) अच्छे काम के लिए उन्हें पुरस्कृत करेंगे; एक अच्छा बोनस भी संभावित है। आप अपना बहुत ख्याल रख रहे हैं। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। यात्रा करते समय सावधान रहें, और जाने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी व परिवार के मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। प्रेमी के साथ रात्रिभोज पर जाने पर प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन के मामले में अधिक लालच मुसीबत को भी बढ़ा सकता है। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। सुबह सुबह वॉक या जॉगिंग के लिए निकलना आपको शेप में वापस लाने वाला है। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान दीजिए। शुभांक - 2 और शु रंग - आसमानी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। यदि आप किसी की बातों की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करेंगे, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, सावधान रहें।जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार बरतें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे। घर के खर्च बढ़ जाएंगे इसलिए बजट बनाकर चलने से लाभ होगा। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना आपको ऊर्जावान रखेगा। यदि आप जल्द ही किसी भी समय यात्रा कर रहे हैं, तो आवास के लिए सस्ते विकल्प देखें, हो सके तो दोस्तों के साथ यात्रा करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज दिन की शुरुआत आपकी अच्छी खबर से होने वाली है। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके जानकारों से मार्गदर्शन अवश्य लें। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क में रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय मंगलकारी नजर आ रहा है। लवमेट्स के लिए सब कुछ अच्छा रहने वाला है। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। जो जातक व्यवसाय करते हैं उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। शारीरिक रूप से आप अपने आपको फिट महसूस करेंगे। परिवार के साथ यदि यात्रा कर रहें हैं तो गति पर नियंत्रण रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए शांति पूर्वक कार्य करने के लिए रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सलाह आप पर बना रहेगा। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर पर कोई बहाना बना सकते हैं। आपको कुछ अप्रत्याशित आमदनी हो सकती है। यातायात से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। व्यापारियों को उत्साह और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से काम करना होगा। वर्तमान में, आप इस बात से काफी खुश हैं कि चीजें कैसी चल रही हैं। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। किसी पुरानी बीमारी को सिर्फ खान-पान का तरीका बदल कर ठीक किया जा सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। पुत्री को कोई शैक्षणिक उपलब्धि मिल सकती है। मकान गाड़ी आदि से संबंधित कागजातों को संभाल कर रखें, खोने की संभावना है। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। प्रेम करने वाले रोमांटिक ख्यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है। अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है, असर दिखेगा। अगर आप अपने प्रियजन के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यह एक अद्भुत यात्रा होगी। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री के द्वारा आपको अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सख्त जरूरत महसूस होगी। जोखिम भरे काम जैसे शेयर्स सट्टा आदि में किसी भी प्रकार का निवेश आदि करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कुछ लोगो को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने की संभावना रहेगी। किसी प्रॉप्रर्टी या संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। आपको अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी के आवेदन भेजने चाहिए। महिला सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न फंसे। दिन सेहत को लेकर अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ या अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ यात्रा करना अच्छा रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - डार्क ब्लू है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी पर्सनॉल्टी में अच्छे सुधार लाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अपने बच्चे की मानसिक दशा को लेकर सजग रहें, समाजिक और व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरुरी है। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी अनापेक्षित स्त्रोत से आमदनी होने की वजह से आर्थिक स्तर ऊंचा होगा। व्यापारिक गतिविधि को कानूनी पचड़ों में न फंसने दें अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। सहकर्मी आपको किसी ऐसी चीज में शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं जो आप नहीं चाहते। नियमित वॉक ना करने का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है। सही तैयारी के साथ निकलने से लंबी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। आपका प्रिय अपनी कुछ परेशानियों को आप से बांटेगा। सुबह जल्दी उठकर सूर्य को लाल फूल के साथ जल चढ़ाएं आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। यह आपके भविष्य को प्रतिबिंबित करने वाला है। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सावधान रहें। किसी कारण की वजह से अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गोल्डन है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!