शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) वैशाख माह,
तिथि- त्रयोदशी 08:30:46, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 01 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- अश्विनी 20:13:54,
योग- आयुष्मान 14:20:19, पश्चात-सौभाग्य,
करण- वणिज 08:30:45, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- मेष 06:20:50, पश्चात-वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:31:47,
सूर्यास्त- 19:03:29,
दिन काल- 13:31:41,
रात्री काल- 10:27:44,
चंद्रास्त- 17:36:30,
चंद्रोदय- 28:35:41*,
राहू काल- 10:36-12:18, अशुभ,
यम घँटा- 15:41-17:22,
अभिजित-11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 19:03-21:10 तक,
गंड मूल- 05:32-20:14 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी के दिन बैंगन खाना निषिद्ध है, पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। घर में आपका फेवरेट खाना बन सकता है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी कुछ अच्छी बात बताएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा। अपने खास संपर्क सूत्रों से कारोबार में कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। अच्छे लोगों की संगति से आपको फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। बुद्धि और उत्साह का समावेश आपको आगे लेकर जाएगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं। आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। गर्मी के वजह से घबराहट व थकान रह सकती है। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है। छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। आपको गरीबों की सहायता करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। आपको धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन रहेंगी। बिजनेस में किसी तरह का बदलाव लाने की जरूरत है। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके। आपमें से कुछ लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों के पैसों में कटौती हो सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। गर्भवती महिलाएं खास ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय में सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। कोई विपरीत लिंगी आपके साथ नजदिकियां बढ़ाने का प्रयास कर सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए समय बढ़िया रहेगा। पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ दिन है। बिजनेसमैन को आगे बढ़ने की बेहतर अपॉर्चुनिटीज मिलेगी। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है। किसी काम को लेकर अधिक सोच विचार न करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। अपनी दवाओं और दिनचर्या में कोई लापरवाही न रखें। अचानक से कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग भूरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। युवा अपनी मां की बातों को अनदेखा न करें। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। ऑनलाइन लेन-देने में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले साल का पेपर हल करना बेहतर रहेगा। आप वास्तव में ठीक से नहीं खा रहे हैं और आप इसके परिणाम महसूस करने लगे हैं। खान-पान की आदत में बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हल्का नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन शुक्र आपको अच्छी ऊर्जा भेज रहा है। आपको सलाह दी जाती है कि अनजान महिलाओं से दोस्ती करने से बचें। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान खुशनुमा रहेगा। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सट्टेबाजी का काम करने वालों को पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। बिजनेस में कुछ गलत निर्णय आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते है, सावधान रहें। कॅरियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से बहुत सारा काम मिल सकता है। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है। आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा है। ऐसे किसी बात का समर्थन ना करें जिससे आप सहमत ना हों। जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। अपने साथी के साथ डिजिटल माध्यम से संपर्क में रह सकते हैं। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। ऑनलाइन लेन-देने में सावधानी बरतने की जरूरत है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को इंक्रीमेंट व पदोन्नति मिलने की पूर्ण संभावना है। अपने सहकर्मियों का साथ मिलता रहेगा। आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे जिससे आपके प्रयास फलीभूत होंगे। मन को शांत रखने के लिए योग एवं ध्यान करें। वाहन का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आरेंज है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके भाग्य में प्रबलता रहेगी। कुछ लोग अपने ही ख्यालों में रहेंगे, इस वजह से आस-पास की बातों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें नियमित और समय पर भोजन करने की सलाह दें। कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। धन आने के साधन बनेंगे परंतु साथ ही खर्चों की स्थितियां भी बनी रहेंगी। काम-काज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। प्रॉपर्टी का बंटवारा होने के फैसले से संतुष्ट रहने के संकते हैं। बिजनेस में नई संभावनाएं मिलेंगी। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। आपको नौकरी में किसी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसे परेशानी महसूस हो सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी को चोट पहुंचाने वाले शब्द बोलने से बचें, बाद में पछताने से कुछ नहीं होगा। अपने प्रेम संबंधों को दोबारा ताजा करने की कोशिश करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। क्रोकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव या पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। आर्थिक रूप से आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में तेजी से निपटेगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। कुछ लोग किसी टूरिस्ट प्लैस पर घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लेमन ब्लू है।
