रिपोर्ट भोला ठाकुर
उत्तरप्रदेश, जनपद गौतम बुद्ध नगर,
गांव दलेलगढ़ स्थित प्राचीन दलेश्वर महादेव मंदिर में आज एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए।
मंत्री जी के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंत्री जी ने संत श्री संभव दास जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत श्री संभव दास जी ने उन्हें समाज में सेवा, सद्भावना और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
मंत्री जी ने संत जी के मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताते हुए उनके सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
