शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- पूर्णिमा 22:52:07,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 18 वैशाख गते,
नक्षत्र-स्वाति 28:34:25*,
योग- सिद्धि 21:12:16,
करण- विष्टिभद्र 09:59:45, पश्चात-बव,
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:41:50,
सूर्यास्त- 18:54:58,
दिन काल- 13:13:07,
रात्री काल- 10:46:02,
चंद्रास्त- 06:02:56,
चंद्रोदय- 18:47:37,
राहू काल- 10:39-12:18, अशुभ,
यम घँटा- 15:37-17:16,
अभिजित-11:52-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:55-21:05 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बेसन के मिष्ठान्न बांटें आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बना सकते हैं। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीतने के लिए काफी है। रोमांस से भरपूर दिन युवक युवतियां आफिस में नये मित्र से मिल सकते हैं। आपका संबंधों से लाभ मिलने की स्थिति बन सकती है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होने का योग बन रहा है। किसी प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग में कोई आपकी मदद कर सकता है। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आपकी अन्दरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप अपने उत्साही लोगों से घिरे रहेंगे, आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप अधिक खर्च कर रहे हैं तो छोटे बदलाव करने पर विचार करें। आप शायद ही नोटिस करेंगे, लेकिन आपका बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। आपमें से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। व्यवसायियों के रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। चिंता के क्षणों में ध्यान आपकी मदद कर सकता है। परिवार के किसी युवा की ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने की आदत को सुधारें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पन्ना है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। घर पर खुशी का माहौल रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और गहरा होगा। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। आपको धन का लेन-देन करने से पहले सावधान रहना होगा। क्रेडिट कार्ड का उपयोग संतुलित करें। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे उससे आपको संतोष प्राप्त होगा। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिन लोगों को किडनी से संबंधित बिमारी है वह सावधान रहें। यदि आपने हाल ही में यात्रा की है, तो सुनिश्चित करें कि आपने उन सभी चित्रों को सहेज लिया है। आप उन्हें एक दिन बहुत संजोने वाले हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी पुरानी कार के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। आप अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे। लवमेट आपनी लड़ाई खत्म कर नई शुरुआत कर सकते हैं। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। जिन्हें पैसों की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें किसी की मदद मिल सकती है। आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। अपने वजन को कंट्रोल में रखें। कुछ लोगों को हल्के बुखार की समस्या हो सकती है। किसी कारण की वजह से अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - चांदी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। किसी अनापेक्षित स्त्रोत से आमदनी होने की वजह से आर्थिक स्तर ऊंचा होगा। व्यवसायिक गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य लें, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सहकर्मी आपको किसी ऐसी चीज में शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं जो आप नहीं चाहते। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। माँ के साथ किसी काम से आस-पास जाना हो सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। घर के छोटे बच्चों का खास ध्यान रखें। आप अपने जीवनसाथी की मनपसंद डिश घर पर बना सकते हैं। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरूआत में जल्दबाजी न करें। अगर आपके पास पैसे हैं तो किसी अनाथालय में आर्थिक सहयोग करें आपके लिए शुभ रहेगा। आपका किया गया कार्य धन लाभ के लिए सफल होगा। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उन्हें उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जब-तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। कुछ लोगो को गैस तथा एसिडिटी की समस्या रह सकती है, गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें। आपके लिए यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है, साहसिक यात्रा की योजना बनायें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - जैतून हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप बेसन के मिष्ठान्न का वितरण करें और परिवार भी सेवन करें यह आपके लिए लाभकारी होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है, पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए दिन अति शुभ है। साझेदारी में बिजनेस करने वाले लोगों को समझदारी से काम लेना चाहिऐ। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है। कीमती सामान और महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ - रंग पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। यदि कोई रूठा है तो उसे मना लें, आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। कुछ समय अपने प्रेमी के लिए भी निकालें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में पैसे की बचत प्राथमिकता होनी चाहिए। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आराम करें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ पैसे आपके पास आएंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं, उन्हें धन लाभ होगा। केवल एक चीज जो आपको पदोन्नति पाने से रोक रही है, वह यह है कि आप लगातार बने रहने में बहुत अच्छे नहीं हैं। गति उठाओ और शीर्ष पर अपना काम करो। हल्का बुखार हो सकता है, स्वास्थ्य के लिए सतर्क रहें। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में किसी खास के लिए महंगा उपहार खरीद सकते हैं। संतान को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दें। आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आपको पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आप आर्थिक रूप से सहज रहें, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में बदलाव करने वालों को सलाह है कि हाथ में ऑफर लेटर आने के बाद ही कुछ निर्णय लें। नया काम सीखते समय खुद को अहंकार से दूर रखें अच्छा रहेगा। मौसम परिवर्तन की वजह से आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होने की संभावना है। शहर से बाहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ नीतियां भरा रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। तनाव में होने पर कॉमेडी मूवी से दिमाग को हल्का रखें। शादीशुदा जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा। इस राशि के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपके काम का बोझ बढ़ने की वजह से काम के प्रति आप अधिक गंभीर होकर अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। ज्यादा ठंडे पानी का सेवन करें आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करना बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। प्रतियोगी छात्रों को करियर को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर होने से अच्छा बचत पर ध्यान दें। किसी भी कागज अथवा दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। बिजनेस में आपकी तरक्की होने के संकेत नजर आ रहे हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सिर दर्द माइग्रेन जैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक तनाव से बचें। कुछ लोग परिवार या दोस्त के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
