शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- चतुर्दशी 21:11:57,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 17 वैशाख गते,
नक्षत्र- चित्रा 26:15:49*,
योग- वज्र 20:53:55,
करण- गर 08:28:55, पश्चात-वणिज,
चंद्र- कन्या 13:23:12, पश्च-तुला राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:42:41,
सूर्यास्त- 18:54:22,
दिन काल- 13:11:40,
रात्री काल- 10:47:28,
चंद्रोदय- 17:51:09,
चंद्रास्त- 29:03:33*,
राहू काल- 13:57-15:36, अशुभ,
यम घँटा- 05:43-07:22,
अभिजित-11:52-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:54-21:05 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको काफी व्यस्त रख सकता है। काम से जुड़े मामलों में गति बनी रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले माता-पिता की राय लेना आपके लिए सही रहेगा। बदलाव को लेकर आप गंभीर सोच में रह सकते हैं। भद्रा के चलते घर का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है इसलिए लापरवाही न करें। काम में आपकी स्थिति और दक्षता को कुछ प्रशंसा मिल सकती है, कोई अधूरा कार्य पूरा होने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े मामलों में पुराने ग्राहक से फिर संपर्क बनने की संभावना है। साथ में काम कर रहे कर्मियों के साथ शांति से बातचीत करें। धन से जुड़ी स्थिति सामान्य ही है। किसी जरूरी चीज पर खर्च हो सकता है, शेयर मार्केट में उथल-पुथल रहने वाली है। साथी की कोई बात मन को छू सकती है, विवाहित लोग परिवार को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। सुस्ती या थकावट महसूस हो सकती है, अपनी आदतों और आराम पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन रवि योग का असर आपको भीतर की बातों को समझने में मदद करेगा। आप थोड़ा शांत रहकर चीजों को गहराई से सोच सकते हैं। कुछ जरूरी बातों का एहसास होगा, खुद को अकेला करने की बजाय सबके साथ रहें। बेकार के कामों के चलते समय की बर्बादी हो सकती है, ध्यान भटकाने के बजाय सही दिशा में लगाएं। आप ज्यादा बोलने के बजाय अपने काम पर फोकस रखना पसंद करेंगे। कोई मीटिंग है तो पहले से तैयारी करना जरूरी रहेगा। किसी पुराने सहकर्मी से जुड़ी बात मन में चल सकती है। साथ ही व्यापार में सहयोगी से जुड़े मामलों में सावधानी रखना बेहतर है। भद्रा का प्रभाव है बेवजह की खरीदारी से बचें, बचत या बीमा से जुड़ी योजना बनाने के लिए दिन ठीक है। आप अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर नहीं कर पाएंगे और चाहेंगे कि सामने वाला बिना कहे समझ जाए पर ऐसी उम्मीद रखने से मन में दूरी बढ़ सकती है। शरीर और मन को पकड़ कर रखने के लिए दिन की शुरुआत सादगी से करें। अपने दिनचर्या के कामों में बदलाव करने का विचार आ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको एक साथ कई कामों में सक्रिय रख सकता है। नई चीजें सीखने, समझने या कुछ अलग करने का उत्साह बना रहेगा। दिमाग तेजी से काम करेगा और नए विचार भी आ सकते हैं। भद्रा के प्रभाव से लोगों के साथ बातचीत में थोड़ी सावधानी रखना जरूरी रहेगा। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। काम के स्थान पर अपनी बातों को साझा करें पर उन पर अधिक जोर न डालें। रवि योग के असर से कारोबार में संपर्क बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं, जिससे आगे चलकर फायदा होगा। डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। आमदनी बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन खर्चे भी उसी हिसाब से बढ़ सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से कमाई का कोई नया रास्ता मिल सकता है। किसी को पैसे उधार देने से पहले विचार करना जरूरी रहेगा। साथी के साथ खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा घर के माहौल में तनाव बढ़ सकता है। अगर नए रिश्ते की शुरुआत करने का सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। सेहत सामान्य ही है पर मन में हल्की बेचैनी रह सकती है, गर्दन में दर्द की परेशानी हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन चित्रा नक्षत्र की शुभता से दोस्तों के साथ आपकी लंबी बातचीत का सिलसिला बना रहेगा और घर में किसी मेहमान के आने की संभावना भी है या फिर कोई पूजा पाठ के कामों में शामिल होने का मौका होगा। भद्रा के प्रभाव से पुराने सहकर्मी के साथ बातचीत विवाद का रूप ले सकती है। घर के रख रखाव या बदलाव से जुड़ा काम थकान बढ़ा सकता है। रवि योग के असर से कारोबार में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे। काम-काज में तेजी और विस्तार दोनों देखने को मिल सकते हैं। शिक्षा और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सरकारी स्तर पर कुछ सहयोग मिलने के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य से धन लाभ हो सकता है। फ्रीलांस या पार्ट टाइम काम करने वालों को छोटी लेकिन काम की आमदनी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए एक दूसरे को समझने और साथ समय बिताने का मौका कम ही मिल पाएगा। एक दूसरे के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी दिक्कतों से बचने के लिए खाने पर नियंत्रण रखना जरूरी है। गैस या एसिडिटी की समस्या वाले लोग विशेष सावधानी रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको दिन की शुरुआत से ही सक्रिय रहने के संकेत दे रहा है। कोशिश करें कि घर के जरूरी काम जल्दी निपटा लें ताकि बाद में अन्य चीजें ध्यान खींच सकती हैं। भद्रा के प्रभाव से कामों में रुकावट या देरी महसूस हो सकती है। बातों को नजरअंदाज न करने पर उलझन बढ़ सकती है इसलिए संयम बनाए रखें। रवि योग के नौकरी में समय की पाबंदी बहुत जरूरी रहेगी, काफी समय से रुके या लंबित कामों को पूरा करने के लिए सहयोग लेना बेहतर होगा। व्यापार में व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा, सामान की लिस्ट पहले से तैयार रखें ताकि कोई कमी न रह जाए। शेयर बाजार या ऑनलाइन माध्यम से जुड़े लोगों को हल्का फायदा मिलने के संकेत हैं। अपनी भावनाएं व्यक्त करने में झिझक हो सकती है, जिससे रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है बातचीत बढ़ाने की जरूरत रहेगी। भद्रा के असर के कारण ज्यादा देर तक बाहर रहना या चलना थकान दे सकता है, आराम करना जरूरी रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन चंद्रमा का असर आपके मन पर डालेगा, चित्रा नक्षत्र आपको ज्यादा सोचने और महसूस करने की स्थिति में रख सकता है। पुरानी बातें या अनुभव मन को प्रभावित कर सकते हैं। उनसे आपको कुछ सीख भी मिल सकती है। किसी करीबी से बातचीत करने पर मन हल्का महसूस होगा। भद्रा के असर से मन में अस्थिरता और उलझन बनी रह सकती है और ध्यान भटकने की संभावना है। छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। काम-काज में गति थोड़ी धीमी रह सकती है, रवि योग के प्रभाव से रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेना सही रहेगा। घर या स्वास्थ्य से जुड़ा कोई अनचाहा खर्च सामने आ सकता है इसलिए पहले से योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपने साथी के साथ दिल की बातें साझा करना चाहेंगे पर कुछ बातों पर चुप्पी साध लेना ही अच्छा होगा। बुखार या शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। खुद को ज्यादा दबाव में रखने के बजाय शांति बना के रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको मानसिक रूप से संतुलित और मजबूत बनाए रख सकता है। परिवार के साथ छोटी यात्रा या बाहर घूमने का मौका बन सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मन को सुकून देने वाली रहेगी। भद्रा के प्रभाव से कुछ कामों में हल्की रुकावट या देरी संभव है पर कोई बात नहीं बस तेजी में आगे बढ़ने से बचना जरूरी रहेगा। छोटी बातों को लेकर ज्यादा रिएक्ट करने से बचें। रवि योग के असर से ऑफिस में जल्दी से पहुंचने की कोशिश में कहीं खुद के लिए मुश्किलें न खड़ी हो जाएं इसका ख्याल रखें। किसी दूसरे से मिले हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। कारोबार में नई चीजें जोड़ने से पहले पूरी जांच पड़ताल करना जरूरी रहेगा। आमदनी के नए स्रोत बनने के संकेत हैं और किसी जगह से अतिरिक्त धन लाभ भी मिल सकता है। पैसों की योजना बनाकर चलना आपके लिए जरूरी है। प्यार के मामले में साथी के साथ समझ मजबूत होगी। विवाहित लोग अपने संबंधों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मन शांत रहेगा और शरीर भी हल्का महसूस करेगा। हल्की शारीरिक कसरत बनाए रखना ठीक रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन चित्रा नक्षत्र के कारण कोई अनुभव या बात से मन थोड़ा प्रभावित रह सकता है, यही समय खुद को समझने और आगे की योजना बनाने के लिए सही रहेगा। सामाजिक स्थिति में विस्तार होने की संभावना है। किसी भी अस्थिरता या उलझन के कारण फैसलों में आगे बढ़ने से अच्छा है कि समय ले ही लिया जाए। काम में सावधानी बना के रखें कोई मेहनत का काम अधिक थकाने वाला होगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। बाहर के कामों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। कुछ लोगों के आगे बढ़ने का संकेत भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। अचानक किसी जरूरी खर्च की स्थिति बन सकती है। लेन-देन से जुड़ी बातों को अनदेखा न करें, वरना आगे परेशानी बढ़ सकती है। किसी के साथ अगर मन में कोई उलझन है तो उसे दबाने के बजाय साथी से खुलकर बात करें तभी चीजें बेहतर बन पाएंगी। माइग्रेन या आराम ठीक से न मिलने जैसी स्थिति परेशान कर सकती है इस दौरान खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन चित्रा नक्षत्र आपके दिन को सक्रिय और व्यस्त बनाए रख सकता है। कोई नया विचार मन में आएगा, जिस पर आप गंभीरता से आगे बढ़ने की सोच सकते हैं। घर-परिवार में सामान्य शांति बनी रहेगी और किसी बुजुर्ग की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। भद्रा के प्रभाव से किसी के साथ मन परेशान हो सकता है या फिर व्यस्तता के बीच खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। रवि योग के चलते काम-काज में आपके लिए मेहनत अधिक रहने वाली है। कुछ बेकार के काम भी आपके ही जिम्मे आ सकते हैं। काम की सराहना होने के संकेत हैं और कुछ नए लोगों से संपर्क भी बन सकता है। व्यापार में शाम के बाद तेजी दिखाई देगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने वाली है किसी जरूरी काम पर खर्च हो सकता है। पैसों से जुड़े निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की राय लेना सही रहेगा। विवाहित लोग परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर कहीं यात्रा पर निकल सकते हैं। दिन भर की भागदौड़ के कारण शरीर थका हुआ महसूस हो सकता है। कमर में हल्का दर्द परेशान कर सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव आपके लिए कुछ घरेलू बदलाव की स्थिति बना सकता है। दोस्त घर आ सकते हैं और कहीं घूमने या मूवी देखने की योजना बन सकती है। रवि योग के प्रभाव से मन में बेचैनी और एकाग्रता की कमी रह सकती है। छोटे भाई बहनों के साथ कुछ तनातनी भी रह सकती है। काम के मामले में आपकी समझ कुछ अधूरी रह सकती है, और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है। रवि योग के असर से कुछ पुराने संपर्क या सहयोगी आपके लिए मार्गदर्शन का काम कर सकते हैं। पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई जरूरी भुगतान या देनदारी पूरी करनी पड़ सकती है खर्चों को नियंत्रित रखना बेहतर रहेगा। रिश्तों में कुछ उलझनें महसूस हो सकती हैं। साथी से खुलकर बातचीत करना जरूरी रहेगा ताकि चिंता दूर हो सके, मन में किसी पुराने संबंध को लेकर हल्का आकर्षण भी रह सकता है। गले या छाती से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। मौसम के बदलाव का असर दिख सकता है, खुद को ठंडी गर्म चीजों से बचाकर रखना ठीक रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको धैर्य और स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है फिर भी परिस्थितियां आपके पक्ष में आती जाएंगी। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का मन बनेगा। भद्रा के प्रभाव से शुरुआत में मन में हल्की उलझन या देरी की स्थिति बन सकती है, फैसलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा। काम को लेकर फोकस मजबूत रहेगा और नए कार्यों में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। रवि योग के असर से अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिलने के संकेत हैं। रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े किसी निर्णय के लिए समय अनुकूल रह सकता है दस्तावेजों की पूरी जांच जरूरी रहेगी। जीवन साथी सङ्ग प्रेम में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है, पर बातचीत और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। नर्वस सिस्टम पर हल्का असर महसूस हो सकता है। भारी या ज्यादा तले-भुने भोजन से बचना बेहतर रहेगा ताकि शरीर संतुलन में रहे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ मीन राशि :- आज रवि योग के कारण आपका दिन विचारों से भरा रह सकता है। भाई बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। भद्रा के प्रभाव से कामों में हल्का दबाव और मानसिक व्यस्तता बनी रह सकती है। एक साथ कई काम करने की कोशिश थकान बढ़ा सकती है। फैसले की क्षमता दूसरों की नजरों में आपको ज्यादा ही परेशान कर सकती है। रवि योग के असर से कोई नवीन चर्चा आपको अलग पहचान दिला सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है। प्राथमिकता के आधार पर काम करना बेहतर रहेगा। धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, नया अवसर सामने आने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई नई डील मिलने की संभावना है। अगर किसी को पसंद करते हैं उनके लिए बात आगे बढ़ाने का अच्छा समय हो सकता है। प्रेम में किसी की ओर से नए प्रस्ताव आ सकते हैं। दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी है। ज्यादा काम करने से बचें और आंखों पर दबाव कम करने की कोशिश करें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।
