जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में शुभम कुमार यादव उर्फ गोलू, केशनाथ यादव उर्फ मनोज, आशीष कुमार यादव, बृजेंद्र कुमार यादव, मोहन लाल यादव, दिलीप कुमार यादव, रमेश यादव, कमल यादव तथा शारदा प्रसाद यादव शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
