दैनिक राशिफल २८ मई २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 28-05-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- द्वादशी 07:56:22, पश्चात्-त्रयोदशी,   
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 14 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- चित्रा 08:07:27, पश्चात्-स्वाति,
योग- वरियान 27:53:45*, 
करण- बालव 07:56:22, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:26:02, 
सूर्यास्त- 19:11:01,
दिन काल- 13:44:58, 
रात्री काल- 10:14:43,
चंद्रोदय- 16:42:02,
चंद्रास्त- 27:38:06*,
राहू काल- 14:02-15:45, अशुभ,
यम घँटा- 05:26-07:09,
अभिजित-11:51-12:46, शुभ,
प्रदोष- 19:11-21:15 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाने से शरीर में रोग होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप किसी असहाय व्यक्ति को जरूरत की चीजें दें, आपके लिए लाभकारी रहेगा। बोरियत से छुटकारा पाने के लिए किसी करीबी के यहां जाना आपको रोमांचित करेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, नहीं तो पछताना पड़ेगा। प्यार में एकतरफा मोह आपको दिल का दर्द ही देगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आपको दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से धन मिल सकता है। सामने आए अवसर का अधिकतम लाभ उठाने से तरक्की की रफ्तार तेज होगी। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी। कुछ लोग जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपमें से कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना आवश्यक है। अपने पार्टनर के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें। रोमांटिक अदाओं और बातों से आनन्द लें। धन के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारिक गतिविधि को कानूनी पचड़ों में न फंसने दें, अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। बेरोजगार जातकों को एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल प्राप्त हो सकती है, यह कॉल आपके लिए सब कुछ बदल सकती है। आपको अपनी नौकरी में भी एक के बाद एक काम सौंपा जा सकता है, सावधान रहें। सेहत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अगर आप किसी के साथ यात्रा कर रहे हैं तो इस बात के लिए तैयार रहें कि यात्रा के दौरान आपको काफी समझौता करना पड़ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैजेंटा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। माता-पिता विदेश में सैटल हो चुके बच्चों से मिलने जाने की सोच सकते हैं। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्यक्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप कारोबार के लिए यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो जरुर करें दिन शुभ है। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। घर के बड़ों को समय पर दवाइयां दें। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान दीजिए। शुभांक - 2 और शुभ रंग-- हल्का भूरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। घरेलू मामले में अचानक बड़ी जिम्मेदारियों का बोझ निपटाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। खुद पर रखे हुए विश्वास को बढ़ाने की आवश्यकता है। नवविवाहित जातक  रोमांस पूर्ण समय व्यतीत करने वाले हैं। अविवाहित जातक शादी के लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। आप कहने की बजाए, सामने वाले को अधिक सुनें, इसी में धन लाभ छिपा हुआ है। जिन लोगों का कारोबार बंद पड़ा हैं उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। यूरिन संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं, इससे बचने के लिए पानी अधिक पीएं। यात्रा के लिए विदेश जाने में आ रही कोई रुकावट दूर हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाजी ना दिखायें। धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में नए कामों की शुरुआत के योग हैं। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। यात्राओं से तत्काल परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन इन्ही से भविष्य के लाभ की अच्छी नींव पड़ेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। बीती बातों को लेकर अगर आप चिंता और उलझन में हैं तो उसे मन से निकाल दीजिए और वर्तमान पर फोकस कीजिए। आपका जीवनसाथी आपके साथ वक्त बिताने का इच्छुक हो सकता है। अपने किसी खास मित्र को प्रपोज कर सकते हैं। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने के संकेत हैं। काम की जगह अपने स्थान को बनाये रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता न करें। खास तौर पर ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर भी रखनी होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साइन इन करें। अपने पार्टनर से प्यार महसूस करें। यदि आप व्यापार करते हैं तो मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही हैं। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं। करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता है। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना आपको रोमांच और ताजगी का एहसास कराने वाला है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन कुछ लोगों की किस्मत अच्छी रहने वाली है। घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अपने घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन को संभालकर रखना चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी नई योजना का पता चल सकता है। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। निकट और प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा संभव है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। घर में किसी प्रकार का सुधार करवा सकते हैं। अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। अपने पार्टनर से अपने भविष्य के बारे में बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया है। धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। चाय कॉफी या मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें। जो लोग शहर से बाहर ड्राइव करके जा रहे हैं उनका सफर रोमांचक और आरामदायक रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - चांदी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपकी ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। आपका निकटतम पड़ोसी जरुरत के समय हमेशा तत्पर नजर आएगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेमी से शादी की बात पर अनबन हो सकती है। आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है, जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे। किसी स्कीम पर पैसा लगाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा। आप स्वभाव से थोड़े अनाड़ी हैं, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिन के अंत में आपको कुछ खरोंच आ सकती है, सावधान रहें। आपको अपने यात्रा कार्यक्रम को फिर से निर्धारित करना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का रहेगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेंगे। यदि आपका निर्णय दूसरों के सुझाव पर निर्भर है, तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोक-झोंक रह सकती है। इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सट्टेबाजी का काम करने वालों को पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। व्यवसाय के मामले में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कॅरियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से बहुत सारा काम मिल सकता है। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। आप में से कुछ लोगों को किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन उन लोगों से संपर्क करिए, जिनसे बहुत दिनों से आपकी बात नहीं हुई है। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। अपने साथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें। उस प्यार को फिर से स्थापित करें जो आप एक दूसरे के प्रति महसूस करते हैं। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। किसी भी गलत ढंग से धन प्राप्त करने का विचार है तो उसे मन से निकाल दें, आपके लिए बेहतर होगा। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। मशीनरी कारखाने से जुड़े बिजनेस में बहुत अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। दवाइयों की बजाय व्यायाम और योगा तथा उचित जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। किसी यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!