आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु मा0 जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर


     राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एंव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन ग्रामीण व दूरस्थ आंचल के लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करायेगी। 
      इस दौरान सुनील कुमार- अपर जिला जज-प्रथम, सोमप्रभा मिश्रा, अपर जिला जज-द्वितीय/विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,  कुमार गौरव अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश-पोक्सों, मयूर जैन अपर जिला जज-चतुर्थ, आशीष कुमार चैरिसया अपर जिला-पष्टम,  बबीता पाठक सिविल जज सी0डि0, मंयक त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम, शिवानी रावत सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर के साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!