मौसम अच्छा होने से ग्रामीण इलाकों में गेहूं की कटाई-मड़ाई जोरों पर

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दो दिन से मौसम अच्छा होने से कटाई मड़ाई का काम युद्धस्तर पर जारी है।दिन में अच्छी धूप खिलने और बूंदाबांदी न होने से गेहूं की फसल से नमी बिल्कुल गायब है।जिस कारण हार्वेस्टर और थ्रेसर से गेहूं की कटाई मड़ाई जोरों पर चल रही है।यह विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव का दृश्य है जहां हार्वेस्टर से फसल कटाई के बाद स्ट्रा रीपर मशीन से भूसा बनाने का काम खेत में जारी है। गेहूं की कटाई मड़ाई का कार्य बार बार हो रही बूंदाबांदी से बीच बीच में रुक जा रहा था लेकिन दो दिन मौसम अच्छा होने से किसान खुश हैं और फसलों की कटाई मड़ाई भूसा की ढुलाई पर जुटे हुए हैं। अगर एक सप्ताह मौसम ऐसे ही बना रहा तो कटाई मड़ाई का काम तेजी से पूरा हो जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!