दैनिक राशिफल १८ अप्रैल २०२६ शनिवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 18-04-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- प्रथमा 14:10:08, पश्चात-द्वितीया,  
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 05 वैशाख गते,
नक्षत्र- अश्विनी 09:41:44, पश्चात-भरणी,
योग- प्रीति 23:55:07,
करण- बव 14:10:08, पश्चात-बालव,  
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:54:01, 
सूर्यास्त- 18:47:16,
दिन काल- 12:53:14, 
रात्री काल- 11:05:44,
चंद्रोदय- 06:15:08,
चंद्रास्त- 20:01:23,
राहू काल- 09:07-10:44, अशुभ,
यम घँटा- 13:57-15:34,
अभिजित-11:55-12:46, शुभ,
प्रदोष- 18:47-21:02 तक,
गंड मूल- 06:54-09:42 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ तो खास होगा, क्योंकि चंद्रमा आपके ही राशि में गोचर कर रहा है। मन में जोश और आगे बढ़ने की इच्छा बनी रहेगी। कुछ पुरानी बातों से छुटकारा मिल सकता है। भावनाओं में तेजी और जल्दबाजी से बचें। घर में विशेषकर पिता या वरिष्ठ व्यक्ति से कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं, पर चुप रहते हुए से स्थिति संभालना बेहतर रहेगा। काम-काज में गलत सूचना के कारण कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में सहयोगियों के साथ बहस की स्थिति बन सकती है। सामान की सप्लाई या डिलीवरी में देरी से नुकसान की संभावना है इसलिए हर काम में दोबारा जांच जरूरी है। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। प्रीति योग आपको संबंधों में अनुकूलता बनाए रखने की सीख देगा। गलत या कठोर शब्द रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं नम्र बातचीत से प्रेम को मजबूत रखें। जोश में होश न खोएं, वाहन चलाते समय या ऊंचाई वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। प्रीति योग के प्रभाव से मन में इच्छाएं तो रह सकती हैं पर उनके अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। कोई अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। चंद्रमा का व्यय भाव में गोचर आपको अंदर से थोड़ा बेचैन या जल्दी परिणाम चाहने वाला बना सकता है। काम में मेहनत जारी रहने वाली है, आपको काम के कारण कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। साथ में लगे लोगों के साथ ताल-मेल बेहतर बना के रखना होगा, जिससे कुछ काम आगे बढ़ सकते हैं। किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा वरना भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यय भाव का असर होने से आर्थिक स्थिति पर स्वास्थ्य या घरेलू रख-रखाव से जुड़ा खर्च दबाव डाल सकता है। सेविंग कुछ कमजोर रहने वाली है। प्रेमी के साथ भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में बातों की कमी से गलतफहमी बन सकती है इसलिए खुलकर बात करें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है गर्दन, गले या आंखों में थकान या तनाव महसूस हो सकता है। दिनचर्या और फिटनेस पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन योजना बनाने, अपने काम की दिशा तय करने और जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने का रहेगा। प्रीति योग के प्रभाव से घर या बाहरी काम को लेकर अधिक गंभीर और व्यवस्थित रख सकते हैं। चंद्रमा का मेष राशि में गोचर आपको तेजी से निर्णय लेने की प्रवृत्ति भी दे सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। काम-काज में थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रह सकती है। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें, लेकिन मेहनत और समझदारी से आप आगे बढ़ेंगे। छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने प्रयासों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचना बेहद जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है। पुराने बिल, उधारी या लंबित भुगतान का दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना और अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है। प्रीति योग की शुभता के चलते आप किसी नए आकर्षण की ओर खिंच सकते हैं। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। भागमभाग काम की अधिकता से शरीर में थकान, सुस्ती या आलस्य महसूस हो सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके राशि स्वामी का असर ही आपको कुछ नए कदम उठाने के लिए तैयार करने वाला है। परिवार और अपने लोगों के साथ समय बिताने का मौका भी होगा पर ख्याल रखें की बाहरी काम के दबाव को घर पर न लाएं। आप उन बातों में अधिक लगे रहेंगे जिनका घर से कोई बहुत अधिक सरोकार नहीं होगा, ऐसे में परिवार से दूरी बढ़ सकती है। वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ ही प्रीति योग के प्रभाव से काम में तेजी का दौर रह सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप रचनात्मक सोच के साथ काम करेंगे। छोटे-छोटे कार्यों में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है, कोई काम के चलते खर्च करने का विचार आ सकता है। प्रेम संबंधों में खुशी कुछ मिल सकती है, जहां काम करते हैं वहीं किसी के प्रति आकर्षण भी उत्पन्न हो सकता है। विवाह की दिशा में कदम बढ़ाने का विचार मजबूत हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है, बच्चों या परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, आप घर में कुछ शुभ एवं मांगलिक कामों को कर सकते हैं। परिवार और माता-पिता का सहयोग आपको मानसिक सहारा देगा। घर के कामों में आपकी भूमिका अहम रहेगी और आप कई जिम्मेदारियों से बंधे रह सकते हैं। चंद्रमा के गोचर के कारण काम का दबाव और भागदौड़ अधिक रह सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों और बाहरी कामों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा। काम-काज में ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा, मस्ती के चलते अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र से न भटकें। अनावश्यक चिंता या रुकावटें आपको प्रभावित न करें इसके लिए जरूरी है कि पहले से मेहनत और तैयारी बना के रखी जाए। कारोबारियों के लिए दिन व्यस्तता तो लाएगा साथ ही कुछ मुनाफा भी होगा। कहीं पैसा लगाना या कहें कि छोटा सा इन्वेस्टमेंट लाभ दे सकता है पर फिर भी जोखिम लेने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा, आपका प्रेमी आपको समय और समझ देगा, जिससे कई पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य की अगर बात करें तो स्थिति सामान्य रहने वाली है, खुद को अनुकूल देख पाएंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन ग्रहों की चाल आपको संभल कर आगे बढ़ने का संकेत दे रही है। अष्टम चंद्रमा कह रहा है कि जो काम करें उसे शांति से करें। आप एक साथ कई कामों में व्यस्त रह सकते हैं। दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और कोई नया प्लान भी बन सकता है। दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा। पुरानी यादें भी आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। काम-काज में कुछ ज्यादा ही परिश्रम की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आप पर असर डाल सकते हैं। समय से काम रुक रुक कर ही होंगे इसके लिए खुद को तैयार रखें। बेकार के तनाव को खुद पर हावि न होने देना ही समझदारी होगी। अपनी जेब का ख्याल रखें, क्योंकि खर्चों में दोस्तों के साथ बाहर खाने-पीने और खरीदारी पर बढोत्तरी हो सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है। अगर किसी रिश्ते को लेकर कन्फ्यूजन हैं तो शांत रहें, बातचीत बहस में न बदले इसका ध्यान रखें। शारीरिक रूप से खुद का ख्याल रखें, कोई दर्द या तकलीफ परेशान कर सकती है। मन की थकान अधिक महसूस हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन चंद्रमा के गोचर और प्रीति योग के प्रभाव से संतुलन और संयम बनाए रखने का संकेत दे रहा है। आप अपने व्यवहार में संयम और समझदारी दिखाकर कई स्थितियों को बेहतर बना सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है। साझेदारी से जुड़े कामों में दिन व्यस्त रखने वाला है, वहीं नौकरी में लगे लोग अपने साथ के लोगों के साथ काम करते हुए काफी सक्रिय रहेंगे और टीम के अन्य लोगों को नए टास्क देने या मार्गदर्शन करने की स्थिति में रहेंगे। व्यापार में मार्केट की स्थिति के कारण कुछ लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में ध्यान से खर्च करने का है, वैसे घर के लोगों की मांग कुछ ज्यादा ही रहने वाली है इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। प्यार में कुछ बातों पर असहमति हो सकती है इसलिए बातचीत में धैर्य और समझदारी रखें। नए संबंध शुरू करने की संभावना है पर फैसले भावनाओं के साथ साथ व्यावहारिक सोच से लें। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। गले या गर्दन से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है इसलिए आराम और सावधानी दोनों जरूरी हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन बच्चों की गतिविधियों और घर की व्यस्तता के कारण भागदौड़ भरा हो सकता है। दोस्तों से मिलने की इच्छा रहेगी पर घरेलू काम-काज में प्राथमिकता रह सकते हैं। समझदारी और सहयोगी स्वभाव से ही घर का माहौल बेहतर रह सकता है। जरूरत के समय आप परिवार के लिए मजबूत सहयोगी रहेंगे। खुद के लिए कम ही समय मिल पाऐगा। अपनी वाणी में कठोरता से बचें क्योंकि बातें बिगड़ भी सकती हैं। काम-काज में आपकी कूटनीतिक और रणनीतिक क्षमता काम आएगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी राय निर्णायक साबित हो सकती है, इसके कारण आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी। प्रेम संबंधों में हल्का भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है, साथी की बातों को ध्यान से समझें। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए किसी नए संबंध की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। चोट या दुर्घटना जैसी स्थिति से बचाव जरूरी है। हल्की कसरत और आराम से कामों को करना ही बेहतर होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और प्रीति योग बन रहा है। चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा। इन ग्रह स्थितियों का असर आपको मिले-जुले असर दे सकता है। उत्साह तो होगा साथ ही आप कुछ न कुछ अलग करने के मूड में भी रहने वाले हैं। जल्दी निर्णय लेने या काम करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी पर इस जल्दबाजी से कुछ जगह गलत फैसले भी हो सकते हैं। आप अपने काम को लेकर स्पष्ट नीतियां बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वे पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी और नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। बच्चों की चीजों पर खरीदारी या फिर शिक्षा पर खर्च रहेगा इससे सेविंग पर थोड़ा दबाव महसूस होगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें। प्रेम को आगे बढ़ाएं जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा उसे आप करना चाहेंगे। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं और प्रेम के संबंध उभर सकते हैं। आंखों में जलन या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए सावधानी रखें और आराम को प्राथमिकता दें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन चंद्रमा के गोचर और प्रीति योग के चलते आपको कुछ उत्साह मिल सकता है। अपने काम को करने या दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना में आप काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना पसंद कर सकते हैं। सूर्य चंद्र योग से गुस्से की वजह से घर या बाहर तनाव की स्थिति बन सकती है। बड़े लोगों से मतभेद या कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। नए काम शुरू करने की इच्छा बढ़ेगी। प्रीति योग के कारण कुछ मामलों में लोगों का सहयोग भी मिल सकता है, जिससे रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। कोई लंबी यात्रा का भी योग बन रहा है जो काम को तेजी दे सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य, यात्रा या घरेलू जरूरतों पर पैसा खर्च होने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी के सहयोग और उसके साथ ट्रैवलिंग के योग दे रहा है। नए रिश्ते मिलने का दिन भी बन रहा है। सेहत पर मिला-जुला असर रह सकता है, छाति के रोग या फिर जल से उत्पन्न रोग अपना असर दिखा सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन अधिक मेहनत को दिखा रहा है, आप कुछ काम करना चाहेंगे लेकिन सभी काम आपकी उम्मीद के अनुसार पूरे नहीं हो पाएंगे। घर में किसी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन को थोड़ी राहत मिलेगी। भाई बहनों के साथ कुछ सहयोग बनेगा। अचानक यात्रा या अनचाही भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है। काम में मन का उतार चढ़ाव बना रहेगा इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी होगा। काम-काज में मेहनत तो बनी रहेगी लेकिन परिणाम थोड़ा धीमा मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बढ़ेगा, पर किसी बड़े निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। पूरी जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रह सकता है। स्वास्थ्य या घर की देखभाल जैसे कार्यों में खर्च बढ़ सकता है इसलिए जेब खर्च संभालकर चलें। प्रेम में साथी कुछ घूमने फिरने की इच्छा रख सकता है। अपने दिल की बातें हर किसी से साझा न करें। दांपत्य जीवन में स्पष्ट बातचीत करने से गलतफहमी से बचाव होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, कंधे हाथ पैरों में नसों में दर्द इत्यादि की शिकायत रह सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन ग्रह गोचर के चलते बच्चों या छोटे सदस्यों को माता-पिता की ओर से मार्गदर्शन और नसीहतें मिल सकती हैं जिससे अनुशासन बना रहेगा। दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा और मन हल्का महसूस होगा। घर के कामों में देरी का होना या अपने कामों को छोड़कर अन्य कामों को जल्दी करने का दबाव रह सकता है। काम-काज को लेकर प्रीति योग की शुभता मिलेगी जिससे किसी नई दिशा में कदम बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने साथ में काम कर रहे लोगों के साथ अच्छे अनुभवों को साझा कर पाएंगे। घर में होने वाले छोटे-छोटे खर्च बने रहेंगे। आपको किसी बचत या कोई इन्वेस्टमेंट से कुछ लाभ भी मिल सकता है। प्यार भरे रिश्तों के लिए कुछ तो समय आपके पास होगा। दांपत्य जीवन में साथी की ओर से मिलने वाली मदद काफी सहयोगात्मक रहने वाली है। सेहत की स्थिति सामान्य ही है बस किसी नशे या किसी गलत आदत से दूर रहना आपके लिए लाभकारी होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!