भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में जश्न-ए-भीमोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट - भोला ठाकुर 


*गौतमबुद्धनगर 19 अप्रैल, 2026 भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में नोएडा में स्थित पुस्तकालय एवं दलित उत्थान सेवा समिति, नोएडा द्वारा विगत दिवस देर रात्रि आयोजित भव्य “जश्न-ए-भीमोत्सव” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के मा० मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण जी  एवं नोएडा के मा० विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
      कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के विचारों को अपनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “डॉ. अम्बेडकर का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं।”
     वहीं मा० विधायक पंकज सिंह ने कहा कि “भीमोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और संगठित करने का एक सशक्त माध्यम है। युवाओं को विशेष रूप से बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”
       इस गरिमामय आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों, जनसमूह एवं विशेष रूप से मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक रही। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, जागरूकता एवं समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
      अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!