दैनिक राशिफल ०५ अप्रैल २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 05-04-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- तृतीया 11:59:16, पश्चात-चतुर्थी, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 22 चैत्र गते,
नक्षत्र- विशाखा 24:06:58*, 
योग- वज्र 14:42:47, पश्चात-सिद्धि,
करण- विष्टिभद्र 11:59:15, पश्चात-बव,  
चंद्र- तुला 17:27:04, पश्चात-वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:08:04, 
सूर्यास्त- 18:39:54,
दिन काल- 12:31:49, 
रात्री काल- 11:27:02,
चंद्रास्त- 07:31:32,
चंद्रोदय- 21:53:33,
राहू काल- 17:06-18:40, अशुभ,
यम घँटा- 12:24-13:58,
अभिजित-11:59-12:49, शुभ,
प्रदोष- 18:40-20:59 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है। 

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन घर-परिवार के कामों में ज्यादा व्यस्तता वाला रह सकता है, जहां आप ज्यादातर समय घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में लगाएंगे। आप पर काम की अधिकता बढ़ने वाली है जिसमें किसी की ओर से मदद भी कम ही रहेगी। काम के क्षेत्र में नए मौके सामने आ सकते हैं जो लोग घर से काम कर रहे हैं या ऑनलाइन काम से जुड़े हैं, उनके लिए दिन कुछ मौके भी देने वाला हो सकता है। धन के मामले में दिन थोड़ा धीमा रह सकता है, आय सामान्य रहेगी लेकिन अचानक कोई छोटा लाभ भी मिल सकता है। लव लाइफ के रिश्ते में हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन दिन खत्म होते-होते सब सामान्य हो जाएगा। सेहत को लेकर आपको धूल या पसीने से एलर्जी है, तो थोड़ा सतर्क रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपको किसी अपने के साथ दिल से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। आस-पास के लोगों या दोस्तों की मदद से कोई अटका हुआ काम भी पूरा होने के संकेत हैं। किसी के साथ बातचीत के दौरान छोटी-मोटी बहस भी हो सकती है इसलिए शब्दों का चुनाव ध्यान से करें। काम के मामले में दिन की स्थिति किसी से सहयोग या लाभ दिला सकने में भी सहयोगी है। जिस काम को आप लंबे समय से टालते आ रहे थे वो पूरा कर सकते हैं। साझेदारी के काम अनुकूल रहेंगे। बचत पर ध्यान देने की जरूरत महसूस होगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है इसके अलावा घूमने फिरने भी जा सकते हैं। माइग्रेन या नाक से संबंधित कुछ सेहत की समस्या परेशान कर सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का आसमानी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके घर में कोई छोटा मोटा कार्यक्रम होने का प्लान रह सकता है। दोस्तों के साथ बैठकर समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ काम भूल सकते हैं जिसके कारण बड़ों की डांट सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वालों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी क्योंकि काम की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। सरकारी क्षेत्र में लगे लोगों के लिए कुछ नई जानकारियां आपके लिए मुश्किल देने वाली हो सकती हैं। बिना ध्यान दिए ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें वरना नुकसान होने की संभावना है। लव लाइफ में अगर आप अपने साथी के लिए कोई छोटा सा प्यारा सा कदम उठाते हैं तो इससे रिश्ते में और खुशी आएगी। सेहत आपको थकान महसूस हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं और साफ सफाई का ध्यान रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ दिल से की गई बातचीत रिश्तों को और मजबूत बनाएगी और मन को राहत देगी। घर का माहौल थोड़ा तनाव भरा लग सकता है, जहां बिना वजह भी लोग आपको परेशान कर सकते हैं। काम के क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य रखेंगे तो धीरे-धीरे चीजें संभल जाएंगी। कोशिश करें कि गुस्से में आकर कुछ ऐसा न कहें। कहीं से छोटा-मोटा धन लाभ हो सकता है। खर्च करते समय योजना बनाकर चलना जरूरी होगा तभी संतुलन बना रहेगा। लव लाइफ में अगर पुराने मनमुटाव हैं, तो उन्हें दूर करने का सही समय है बस सच्चाई और शांति से बात करें। पेट या हाथ पैर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है इसलिए नजरअंदाज न करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन घर के किसी वरिष्ठ की ओर से आपको कुछ जरूरी काम-काज करने पड़ सकते हैं। किसी की याद आ सकती है या फिर उनकी अचानक मुलाकात आपका मन खुश कर सकती है। मन में बेचैनी का भाव न आने दें बेहतर होगा कि आप शांत रहकर स्थिति को संभालें। नौकरी के मामले में आपके पास काम-काज बना रहेगा। कुछ लोगों के साथ बातचीत लंबी होने वाली है। कारोबार करने वालों को खास ध्यान देना होगा क्योंकि कोई जरूरी प्रोजेक्ट आप से ले लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी न ज्यादा फायदा न ज्यादा नुकसान। लव लाइफ में दिल से बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके संबंध की स्थिति भावनात्मक जुड़ाव को तो देगी विश्वास भी मजबूत होगा। थोड़ा समय खुद के लिए निकालें और जरूरत लगे तो डॉक्टर से सलाह भी लें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - तांबाई है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह से पूरा करने की कोशिश भी करें। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखने की जरूरत है। आपकी छवि खराब हो, क्योंकि लोग छोटी बात को भी बड़ा बना सकते हैं। काम के लिहाज से आप कहीं ट्रैवल पर निकल सकते हैं। छोटे कर्मचारियों की बातों और जरूरतों पर ध्यान दें क्योंकि आने वाले दिनों में इनकी भूमिका आपके काम पर असर डाल सकती है। खर्च करने से पहले प्लानिंग करना जरूरी रहेगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। लव लाइफ में प्रेम की स्थिति सामान्य रहने वाली है बहुत अधिक समय न भी मिल पाए पर आप अपने कर्तव्यों को पूरा कर पाएंगे। आंखों या स्किन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल काफी अच्छा और चहल-पहल भरा रहेगा, जहां सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी और परिवार के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त नजर आएंगे। किसी छोटी बात को लेकर हल्की तनातनी हो सकती है मन पर ज्यादा तनाव न डालें। काम के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं अगर बात पैसों के निवेश से जुड़ी हो। किसी काम या अवसर को पाने के लिए आपको आर्थिक रूप से कदम उठाना पड़ सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है क्योंकि खर्च या लोगों की मांगें बढ़ सकती हैं। लव लाइफ में आपका आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच सकता है, लेकिन यही चीज थोड़ी उलझन भी पैदा कर सकती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है धूप, धूल या प्रदूषण से परेशानी हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपका मन कुछ समय के लिए घर से बाहर जाने का कर सकता है। किसी दोस्त से मुलाकात या बातचीत हो सकती है जिससे कुछ बातों पर नई जानकारी भी मिल सकती है। अपने सामान इत्यादि का ध्यान रखें कोई वस्तु इधर उधर न हो जाए। काम-काज में आपकी बात करने की शैली लोगों को प्रभावित करेगी जिससे नए मौके मिल सकते हैं। अगर आप मैनेजमेंट या जिम्मेदारी वाले पद पर हैं, तो कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। बिना सोचे-समझे किसी को पैसा देना आपके लिए बोझ बढ़ा सकता है इसलिए समझदारी से फैसले लें। लव लाइफ में कोई आपसे ज्यादा ध्यान की उम्मीद कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालें और संतुलन बनाए रखें। सेहत के मामले में दिन की स्थिति काम में थकान को बढ़ा सकती है जिससे नसों में तनाव बढ़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिंदूरी है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन बच्चे खेलकूद या अपनी मस्ती में लगे रहेंगे और घर में बन रहे खाने की खुशबू आपका मन भी खुश कर सकती है। बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें। बाहर जाते समय सावधानी रखें और अपने व्यवहार में भी थोड़ा संयम रखें। काम के मामले में आपके भविष्य की संभावनाओं और आपकी रणनीति काफी बेहतर रहने वाली है। जरूरी है कि दूसरों को ठीक-ठीक पता न चले कि आप किस चीज पर काम कर रहे हैं। आर्थिक रूप से, आपका दिन औसत रहेगा, कोई भी जोखिम उठाने से पहले सावधानी बरतें। लव लाइफ में अपने साथी के साथ शरारती नोक-झोंक और दिल से दिल की बातचीत का अनुभव करने की उम्मीद रखें, जो काफी लंबे समय तक चल सकती है। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंने की जरूरत है, संवेदनशीलता के कारण मानसिक थकान हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहने का वादा करता है इसमें आप खुद को कहीं भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ा पा सकते हैं। बाहरी बातें आपके दिल दिमाग पर छाने वाली हैं। पारिवारिक उलझनों को लेकर आपको कुछ मानसिक बेचैनी हो सकती है पर चीजें जल्द ही सुधरेंगी। काम के मामले में अपनी लगन को कम न होने दें जब भी संभव हो, दूसरों के साथ समझदारी भरा ताल-मेल बनाए रखने का प्रयास करें। कस्टमर केयर, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सेवा या रचनात्मक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए दबाव अधिक रहने वाला है। लॉटरी या शेयर बाजार से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों में शामिल होते समय सावधानी बरतें। लव लाइफ आपके वैवाहिक जीवन में अपने साथी की ओर से गहरा भावनात्मक या आध्यात्मिक जुड़ाव विकसित हो सकता है। सेहत की स्थिति साधारण रहेगी बस जरूरत होगी कि बाहरी चमक-दमक के चक्कर में खुद पर सख्ती न कर बैठें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हल्का हरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके घर पर बच्चों की जिज्ञासा बनी रहने वाली है, उनके सवाल जवाबों को पूरा करने में आप भी कुछ चिड़चिड़ा सकते हैं। छोटे भाई बहनों की ओर से कहीं जाने की प्लानिंग बन सकती है। कुछ काम अटकाव वाले होने से चीजें परेशान कर सकती हैं। काम का भारी बोझ उठाना पड़ सकता है परंतु इसके बेहतरीन नतीजों की उम्मीद भी की जा सकती है। कारोबारियों के लिए दिन कस्टमर की अधिकता दे सकता है। कुछ मामलों में सामान इत्यादि की कमी भी हो सकती है। खर्चों के मामले में, आप भावनात्मक आवेगों से प्रभावित हो सकते हैं या अपनी मेहनत से जुड़ी चीजों पर खर्च करने की ओर झुक सकते हैं। लव लाइफ में दिलों के मामले में रोमांटिक हाव भाव या साथ में की गई छोटी यात्रा आपके रिश्ते को और भी खास बना सकती हैं। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, चीजों के प्रति संवेदनशीलता के कारण मानसिक थकान हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गहरा लाल है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन परिवार के बड़ों का सहयोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। आप अपनी मेहनत के माध्यम से कुछ समस्याओं का समाधान खोज सकते हैं। काम को लेकर तनाव से बचें क्योंकि आप अपना गुस्सा दूसरों पर भी उतार सकते हैं। काम को लेकर किसी डील को पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है। किसी प्रोजेक्ट या व्यावसायिक सौदे के आगे बढ़ने की संभावना है बस अपनी चीजों के बारे में सुनिश्चित रहें। कोई संपत्ति या किसी वाहन इत्यादि पर धन लग सकता है। लव लाइफ में किसी के लिए दिल में कोई खास जगह बन सकती है और उसे पाने की इच्छा भी बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहने वाली है। बस किसी भी तरह की लत से खुद को दूर रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - कत्थई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!