निजी विद्यालय की मनमानी को लेकर राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में निजी विद्यालयों की मनमानी, फीस वृद्धि, हर साल किताबों का बदला जाना आदि को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
राष्ट्रवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान समय में निजी स्कूलों की मनमानी और फीस वसूली से आमजन की कमर टूट चुकी है। 

इसके साथ विद्यालय में चल रही पुस्तके, ड्रेस, जूता, बेल्ट, टाई के साथ अन्य वस्तुएं भी अभिभावकों को मनमाने दामों पर लेने के लिए मजबूर किया जाता है।
और इस तरह लगातार निजी स्कूल, कॉलेजों के द्वारा छात्रों के अभिवावकों का शोषण पूरे प्रदेश के अंदर धड़ल्ले से किया जा रहा है।
*निजी विद्यालय की मनमानी को लेकर राष्ट्रवादी नौजवान सभा की प्रमुख मांग*
हर विद्यालय में NCERT की पुस्तकों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएं 
विद्यालय द्वारा पुस्तकों व अन्य सामग्री को खरीदने के लिए विद्यालय से छात्रों को बाध्य न किया जाए
मनमान फीस पर रोक लगाई जाए, NCERT की पुस्तकों को हर जगह उपलब्ध कराया जाए 
ट्रांसपोर्ट की फीस में मनमानी तरीके से वसूली करने पर रोक लगाई जाए, और उचित दर निर्धारित किया जाएं 
एडमिशन फीस एक बार लिया जाय, हर वर्ष लेने पर रोक लगाया जाए।
इस अवसर पर संजय सिंह, मोहित प्रजापति, अब्दुल्ला तिवारी, संजय सिंह, सोनू मौर्या, प्रशांत भारती, अब्बासी, नितेश कुमार, प्रमोद कुमार, अनूप रंजन आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!