शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत वैशाख माह,
तिथि- एकादशी 18:15:18, पश्चात-द्वादशी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 14 वैशाख गते,
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी 21:17:44,
योग- ध्रुव 21:34:40,
करण- वणिज 06:07:15, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:45:20,
सूर्यास्त- 18:52:34,
दिन काल- 13:07:13,
रात्री काल- 10:51:52,
चंद्रोदय- 15:03:29,
चंद्रास्त- 27:36:00*,
राहू काल- 07:24-09:02, अशुभ,
यम घँटा- 10:41-12:19,
अभिजित-11:53-12:45, शुभ,
प्रदोष- 18:53-21:04 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन चावल, साबूदाना खाना निषिद्ध है। बाल नहीं कटवाने चाहिये। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। झूठ बोल कर आप कहीं फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा। दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान करने वाले हैं, यादगार अनुभव रहने की उम्मीद है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं। साइड जॉब से पैसा कमाने का आइडिया काम कर सकता है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। ब्लड प्रेशर से प्रभावित लोग अपना ध्यान रखें और अपनी जांच निरंतर कराते रहें। किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जिन्हें आपने कार्य सिखाया था, वह आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगें सावधान रहें। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवन साथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आप दूसरों को सलाह देकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों का व्यापार सुस्त पड़ गया है वो तरक्की की राह पकड़ लेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें और दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ यात्रा करना सबसे सुखद साबित होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किसी जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है। विवाह संबंधित जानकारी के लिए किसी ज्योतिष से मिलने की संभावना है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेमी के मन का ख्याल रखें। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी और नए अवसर भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन की दिनचर्या में योग, ध्यान, सुबह की सैर को शामिल करें आपके लिए अच्छा रहेगा। घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें, कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप आकर्षक और उज्ज्वल हैं, आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है, बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने में सफलता मिल सकती है। दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है। बच्चों की एजुकेशन से संबंधित बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। बिजनेस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी रुके हुए उत्सव का आयोजन करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। आपको उस चीज पर खर्च करने के लिए मजबूर किया जा सकता है जिसे आप नहीं चाहते थे। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वाले प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन खुद के व्यक्तित्व को निखारने में समय दें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के बल पर आगे बढ़ेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है। जरूरी यात्रा सम्भव है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन रिश्तों के मामले में आपका भाग्यशाली रहेगा। जिन बातों को बदलने की कोशिश आपको करनी है, उन पर ध्यान देते हुए काम करें। कुछ लोगों के मन में किसी बात की चिंता रह सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति आदर मान का भाव रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं। राजकीय क्षेत्र में भी आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। दूर की यात्रा करने की संभावना बनेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपका भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने से जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को बाहर निकालने में शर्माएं नहीं। आपकी लगन और मेहनत के चलते वित्तीय लाभ मिलेगा। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। प्राइवेट जॉब में विरोधियों की गतिविधियों से आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा। अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह के नशा करने से बचें। विदेश से संबंधित यात्रा करते समय काम से जुड़ी बातों पर ही ध्यान देना होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते हैं, सावधान रहे। अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। धन की कमी नहीं रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपको काम से संबंधित कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन पैर दर्द और कमर दर्द सता सकता है। यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आरेंज है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नई चीजों को सीखने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे लेकर जाएगी। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। आपको किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ब्लू है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। आप जीवन साथी के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। धन की प्राप्ती के लिए दिन सामान्य है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी के साथ यात्रा कर रहे हैं तो इस बात के लिए तैयार रहें कि यात्रा के दौरान आपको काफी समझौता करना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
