अर्पित का आशीष तिवारी के आवास पर आगमन

बृज बिहारी दुबे
By -


जनपद के कुड़ाडीह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय से संबद्ध मॉडर्न इंटर कॉलेज के कनिष्ठ सहायक आशीष तिवारी के आवास पर आज एक विशेष और प्रेरणादायक साहित्यिक मुलाकात का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विश्व रिकॉर्ड धारक एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार अर्पित सर्वेश उनके निवास पर पहुंचे, जहां उनका आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुलाकात के दौरान आशीष तिवारी और अर्पित सर्वेश के बीच साहित्य, समाज, शिक्षा और प्रतापगढ़ के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। आशीष तिवारी, जो अपने सकारात्मक विचारों और गहन चिंतन के लिए जाने जाते हैं, ने समाज में नैतिक मूल्यों, जागरूकता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अर्पित सर्वेश ने आशीष तिवारी के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि “आशीष जी जैसे जागरूक, ईमानदार और दूरदर्शी व्यक्ति ही देश के विकास की सच्ची नींव होते हैं। ऐसे लोग समाज को सही मार्ग दिखाते हैं और सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

इस दौरान आशीष तिवारी की पत्नी सुमन तिवारी ने भी अर्पित सर्वेश की उपलब्धियों की प्रशंसा की और उनके साहित्यिक योगदान को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि अर्पित आने वाले समय में इस दुनिया के लिए एक मिसाल बनेंगे, प्रतापगढ़ जनपद एक न एक दिन अर्पित की नाम से जरूर जाना जाएगा।

यह मुलाकात एक साधारण भेंट से कहीं अधिक साबित हुई, जिसने साहित्य और समाज के प्रति नई ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक सोच का संचार किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!