शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- नवमी 24:36:52*,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 28 चैत्र गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 13:38:50, पश्चात-श्रवण,
योग- सिद्ध 18:37:45, पश्चात-साध्य,
करण- तैतुल 12:00:46, पश्चात-गर,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:01:25,
सूर्यास्त- 18:43:16,
दिन काल- 12:41:51,
रात्री काल- 11:17:03,
चंद्रास्त- 12:38:40,
चंद्रोदय- 26:42:25*,
राहू काल- 09:12-10:47, अशुभ,
यम घँटा- 13:58-15:33,
अभिजित-11:57-12:48, शुभ,
प्रदोष- 18:43-20:59 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन शनि का उदय काम में तेजी देगा, जिससे आपको समय कम मिलेगा। किसी अपने से दिल की बात शेयर करते हुए ध्यान रखें कि कोई आपकी कमजोरी का फायदा न उठाए। शनि के प्रभाव से दिन थोड़ा भावुक होकर रिश्तों को लेकर मन थोड़ा बेचैनी से भर सकता है या कोई पुरानी बात दिमाग में घूमती रह सकती है। काम के सिलसिले में कहीं आना-जाना पड़ सकता है। ऑफिस में लोगों के साथ काम को लेकर व्यस्तता बढ़ने वाली है और चीजें चेंज की मांग भी करने वाली हैं। कारोबार को लेकर दोपहर के बाद की स्थिति अनुकूल होगी। अपनों के साथ खर्च को लेकर समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। इन्वेस्टमेंट को लेकर आपकी स्थिति अनुकूल है। लव लाइफ से स्वभाव में थोड़ा अप डाउन रह सकता है। आपके रिश्ते पर भी आपकी स्थिति का असर पड़ने वाला है। खाने में लंबा गैप कर देने से अपच या कब्ज परेशान कर सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिंदूरी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग शुभता के चलते दोस्तों के साथ आपका घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। घर में कोई छोटा-मोटा काम या मरम्मत अचानक सामने आ सकती है। कोई आपकी बात को गलत समझ सकता है इसलिए सोच समझकर बोलें। शनि उदय योगकारक समय बना रहा है। काम-काज के लिहाज से दिन कुछ मस्ती वाला रह सकता है। ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी इत्यादि में शामिल हो सकते हैं। आप काम में लगे तो रहेंगे परंतु मन थोड़ा भटक सकता है बस इस ओर ध्यान रखें। घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदना पड़ सकता है सेविंग खर्च हो सकती है। वैवाहिक जीवन की अगर बात की जाए तो एक दूसरे को समझेंगे और साथ देंगे। कुछ धार्मिक अथवा सामाजिक कामों में साथी के साथ शामिल हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें उन्हें आपके समय की जरूरत होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आपका मन पुरानी चीजों की देखरेख में लग सकता है। दोस्त या रिश्तेदार से अचानक मुलाकात भी हो सकती है। कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। परिवार की किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव आ सकता है कोशिश करें की बातें न बढ़ पाएं। काम को लेकर चीजें मुश्किल हो सकती हैं, समस्याओं को निपटाने में देर लग सकती है या किसी कारण से अटकाव भी रहेंगे। कारोबार करने वालों को थोड़ा संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। शनि आपके लिए उदय होकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में नए मौके दे सकते हैं। बैंक या टैक्स से जुड़ा कोई काम आपके लिए विशेष रह सकता है। साथी से हल्का-फुल्का मनमुटाव हो सकता है, अपनी बातों में थोड़ा कोमल रहें जिससे चीजें बिगड़ें नहीं। सेहत के मामले में दिन सामान्य ही है। चोट लगने या कोई त्वचा संबंधी मुश्किल बढ़ सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन शनि का उदय आपके लिए काम की अधिकता वाला रह सकता है। किसी करीबी से अच्छी खबर भी मिल सकती है। दिन के अंत में आपको अपने कामों का अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। काम के साथ-साथ दूसरों की ओर से जिम्मेदारी भी निभानी पड़ेगी जिससे थोड़ा थकान महसूस हो सकती है। ऑफिस में अपने टाइम का मैनेजमेंट अच्छे से करें जिससे चीजें अनुकूल रह पाएं। आप जो भी काम करते हैं उसमें आपका फोकस तो होगा पर दूसरों के सहयोग की कमी भी कुछ असंतोष दे सकती है। आर्थिक स्थिति के लिए दिन साधारण है जीवन साथी को आपसे कुछ धन की मांग भी रह सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए कोई नया कनेक्शन बन सकता है। सेहत के मामले में ध्यान दें। पानी से जुड़ी बीमारियां और धूल इत्यादि से संक्रमण की दिक्कत परेशान कर सकती है। शुभांक - 2 और शुभ - लाल है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के चलते आपको घर के बड़े या अनुभवी लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है जो आगे काम आएगी। छात्रों का मन पढ़ाई से ज्यादा अन्य बातों में लग सकता है। किसी एक काम पर पूरा फोकस करना मुश्किल हो सकता है। काम के मामले में कुछ सुस्त से रह सकते हैं। आप कामों को टालने के मूड से बचें अन्यथा एक साथ काम का समय बढ़ जायेगा है। व्यापार के क्षेत्र में बाजार में आ रहे बदलावों पर नजर बना के रखें। सिद्धि योग धन को स्थिरता देता है, वैसे तो इनकम और खर्च समान ही रहने वाले हैं पर आपको राहत मिल सकती है। प्रेम को लेकर आपका साथी कुछ प्लानिंग के मूड में होगा और साथ ही कहीं यात्रा पर जाने का मौका बन सकता है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। छोटे बच्चों को लेकर माता पिता को अधिक ध्यान देना होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सुरमई है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके लिए उदय शनि पंचमेश है जिसके कारण आपका मन कुछ नया करने का करेगा। आप अपने रोज के रूटीन से हटकर कुछ अलग करने की सोच सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने से मूड अच्छा रहेगा। आपका समय कुछ ऐसी चीजों में अधिक लग सकता है जिसके कारण कुछ बातें इग्नोर हो सकती हैं। काम को लेकर कोई नई जानकारी मिल सकती है जो आपको आगे बढ़ने में भी सहायक बनेगी। ऑफिस में कर्मचारियों का सपोर्ट मिल सकता है। कारोबार में नए प्लान बन सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मामले में दिन ठीक ही रहेगा, पर कहीं से अचानक छोटा-मोटा फायदा भी हो सकता है। जीवन साथी की ओर से कुछ सहयोग मिल सकता है जो खुशी को देने वाला होगा। सेहत को लेकर बहुत अधिक तनाव न पालें, खुद को रिलैक्स करें और अपने लिए भी समय निकालें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन योगकारक शनि आपको विश्वास की मजबूती देने वाले हैं, जिसके कारण अपनों के लिए आप काफी सक्रिय भी रहेंगे। घर पर कुछ मेहमान या दोस्त आ सकते हैं और बातों का लंबा दौर बनेगा। अपने आपको लेकर कुछ शांत रहें, आप खुद के कुछ कामों में गड़बड़ी कर सकते हैं। काम काफी समय से रुका हुआ था, उसमें अब आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अपनी सोच को दूसरों के सामने रखने का यह सही मौका है। काम में रफ्तार बनी रहेगी। किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपकी बातों का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। सिद्धि योग के कारण आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं, लोन या इन्वेस्टमेंट से जुड़ी बातें आगे बढ़ सकती हैं। प्यार और भरोसा आपके लिए विशेष है। साथी के साथ अच्छा और खुशनुमा समय बितेगा। सेहत के मामले रसोई में सावधानी रखें, काम करते समय कोई चोट का खतरा रह सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन घर-परिवार में आपकी बात को महत्व मिल सकता है, इसलिए खुद को थोड़ा शांत रखें। छात्रों को किसी अच्छी खबर या उपलब्धि की खुशी मिल सकती है। शनि उदय गोचर के कारण अगर बाहर कहीं जा रहे हैं तो अपने सामान का ख्याल रखें वो खो सकता है। कारोबार करने वालों को कुछ नए क्लाइंट मिल सकते हैं, पर कुछ बातों पर आपको भी अपने नियम कम करने पड़ सकते हैं। विदेशी कामों के लिए दिन काफी बेहतर रह सकता है। कुछ लोग सोना या प्रॉपर्टी में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई अहम पारिवारिक फैसला ले सकते हैं। उत्साह में ओवरईटिंग से बचें और फिट रहने की कोशिश करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आपके घर में प्रेम सुख बना रहने वाला है। आपके लिए काम में ध्यान रखने और बड़ों की बातों को शांति से सुनने की जरूरत है। दोस्तों के साथ समय बिताने से आपका मन हल्का और खुश महसूस कर सकते हैं। संदेह या गुस्सा बढ़ सकता है जिससे आपके रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। आप जिस काम में मेहनत और लगन दिखा रहे हैं उसमें परिणाम नजर आने लगेंगे। कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है, कुछ लोगों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रह सकती है परंतु किसी अचानक जरूरी खर्च का ध्यान रखें। प्रेम को लेकर आप काफी भावनाओं में भरे रह सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय बिताने से समझ और अपनापन बढ़ेगा। कमर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए आराम और हल्की व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके राशि स्वामी अब उदय होने जा रहे हैं तो समय आपके लिए नई योजनाओं और उत्साह से भरा रह सकता है। आपके मन में कुछ नए विचार आएंगे जिन्हें आप काम में लागू करके अच्छे परिणाम देख सकते हैं। आप जल्दी में फैसले लेने की आदत से बचें, क्योंकि जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। काम-काज में आपको अपनी मेहनत भी अधिक करनी होगी। आपका क्रेडिट दूसरे भी ले जा सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर लापरवाह न हों और अगर ध्यान से काम करेंगे तो काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है लेकिन किसी यात्रा या जरूरी काम के कारण खर्च बढ़ सकता है। जीवन साथी के साथ घर के कामों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। ज्यादा काम करने से थकान और हल्का सिरदर्द हो सकता है। खुद को शोर और दमघोटू वातावरण से दूर रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला हैं
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन शनि महाराज का गोचर आपको जोश से भर सकता है। काम बढ़ने वाला है, घरेलू काम में साफ सफाई के चलते व्यस्त रह सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई के लिए मौके बेहतर मिलेंगे। आप काम में इतना व्यस्त रह सकते हैं कि खुद को आराम देने का समय नहीं मिलेगा। साझेदारी, टीमवर्क के कामों में कुछ तनाव भी बढ़ सकता है। व्यापार में कामों को लेकर आप उत्साहित रहेंगे और अपनी मेहनत पूरी तरह लगाकर काम कर सकते हैं। कुछ चीजें मन मुताबिक हो सकती हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण किसी पसंदीदा चीज पर खर्च करने का मन बन सकता है। कुछ लोगों की किसी आकर्षक व्यक्ति से बातचीत शुरू होने के संकेत भी मिल सकते हैं। पानी ज्यादा पीना फायदेमंद रह सकता है, फलों का सेवन अच्छा रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - काजल है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन लाभेश और व्ययेश शनि मिले-जुले प्रभाव असर देने वाला है। आपके लिए यात्रा के मौके दे सकता है। नई सोच और थोड़ी अलग दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने लगेंगे, इसलिए जरूरी है कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। आप पुराने कामों में नए तरीके आजमा सकते हैं और दोस्तों या परिवार के साथ हल्की बातचीत से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं जिससे मन हल्का और उत्साहित महसूस होगा। पैसों के मामले में अपने बड़ों से कुछ जेब खर्च की मांग कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। जीवन साथी के साथ घूमने का मौका मिलेगा, कोई ट्रिप पर जाते हुए हल्की-फुल्की बातचीत से संबंध और मजबूत होंगे। नींद पूरी न होने या मानसिक थकान की वजह से सिर भारी लग सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पितांबरी है।
