दैनिक राशिफल ०३ अप्रैल २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 03 अप्रैल 2026 शुक्रवार 

 

शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- वैसाख (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत चैत्र माह,
तिथि- प्रथम 08:41:47, पश्चात-द्वितीया, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 20 चैत्र गते,
नक्षत्र- चित्रा 19:23:58, 
योग- व्याघात 14:07:30, पश्चात-हर्षण,
करण- कौलव 08:41:47, पश्चात-तैतुल,  
चंद्र- कन्या 06:27:43, पश्चात-तुला राशिगत,
सूर्य- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:10:20, 
सूर्यास्त- 18:38:47,
दिन काल- 12:28:27, 
रात्री काल- 11:30:24,
चंद्रास्त- 06:31:27,
चंद्रोदय- 19:59:02,
राहू काल- 10:51-12:25, अशुभ,
यम घँटा- 15:32-17:05,
अभिजित-11:59-12:50, शुभ,
प्रदोष- 18:39-20:58 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र की हानि होती है। 

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप पुरानी बातों को लेकर कुछ प्रभावित रह सकते हैं। घर के कामों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी दूरस्थ मित्र से बातचीत हो सकती है। दिन की स्थिति आपको कुछ कामों में अटकाव दे सकती है इसलिए शांति से बनाये रखें। नौकरी की अगर बात की जाए तो आपको अपने काम पर लगातार निगाह बनाए रखने की जरूरत होगी। कुछ लोगों का पक्ष विरोधी हो सकता है पर फिर भी स्थिति नियंत्रित रहेगी। आर्थिक पक्ष के मामले में दिन की स्थिति घाटे को दे सकती है, खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम के मामले में आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है। रिश्ते में कोई धोखा या झूठ भी सुनने को मिल सकता है। मोबाइल और स्क्रीन पर लगातार नजर न गड़ाए रखें और खुद के लिए समय निकालें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - तांबाई है।

☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन धार्मिक रूप से किसी से जोड़ सकता है। घर के बड़ों के साथ बातें तो होने वाली हैं लेकिन खुद को नम्र बनाएं। कहीं अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है। निराश न हों क्योंकि लगातार मेहनत करते रहेंगे तो धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में आने लगेंगी। कारोबार में नवीन सूचनाओं या फिर चीजों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। काम के मामले में लगे लोगों को कुछ काम के बारे में बदलाव की बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि आपको कहीं से लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का मौका प्राप्त कर सकते हैं। सेहत की स्थिति साधारण रहेगी बस ज्यादा चीजों पर ध्यान देने से बचें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी मेलजोल की स्थिति बनी रहने वाली है। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। परिवार के साथ काम-काज में मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। आपके लिए ध्यान पूर्वक काम करने नियमों पर चलने की जरूरत है। काम के मामले में अपनी एनर्जी को सही दिशा में इस्तेमाल करने की जरूरत है। बहुत अधिक ओवरवर्क के चलते खुद पर दबाव न बनने दें। ध्यान से काम करें ये जरूरी है। अगर आपने पहले कोई बचत या पैसा लगाया हुआ होगा तो उसका फायदा भी मिल सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर जीवन साथी के साथ बातें कुछ कठोर हो सकती हैं, इसलिए इस ओर नम्र रहें जिससे रिश्ता कमजोर न हो पाए। दिन की शुरुआत कसरत अच्छी डाइट से करें ताकि आप पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव महसूस कर सकें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गहरा नीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन परिवार के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और उनकी सलाह आपके काम आ सकती है, वहीं छात्रों के लिए दिन फोकस के साथ पढ़ाई करने का है। छोटी सी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है, इसलिए लापरवाही से न चलें। काम को लेकर दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त होगा पर रचनात्मकता का अच्छा स्तर भी देखने को मिल सकता है। अपने अधूरे कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे और धीरे-धीरे आपको संतोष भी मिलेगा कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी, लेकिन बेवजह खर्च करने से बचना बेहतर होगा। लव लाइफ में आपको थोड़ा समय और ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि पार्टनर आपकी केयर और समझ की उम्मीद करेगा जिसे आप पूरा कर सकते हैं। सेहत के मामले में बच्चों की हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - जामुनी है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप अपने काम को लेकर काफी सजग रहेंगे लेकिन इस दौरान घर के लोगों के साथ काम ज्यादा बढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ बातों य कहीं जाने की योजना होगी। अपने आपको लेकर बहुत ज्यादा दबाव में जाने से बचें। काम के मामले में आपको हर बात की जांच या कहें डिटेल्स पर खास ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अगर आप ध्यान से काम करेंगे तो आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और अधिकारी भी खुश होंगे। पैसों को लेकर अगर आप सोच समझकर प्लानिंग करेंगे तो आगे फायदा मिलेगा। लव लाइफ के रिश्तों में और आपकी छोटी-सी कोशिश भी रिश्ते को बेहतर बना सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, घर पर माता जी या किसी करीबी की सेहत के बारे में चिंता हो सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का गुलाबी है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा रोमांचक रहने वाले है। भाई बहनों के साथ यात्रा कर सकते हैं। कुछ नए लोग जानकारी में जुड़ने वाले हैं। किसी काम को लेकर बहुत तेजी न बनाएं क्योंकि इससे मुश्किल बनी रहने वाली हैं। काम के क्षेत्र में एनर्जेटिक रह सकते हैं जहां आप कुछ नया करने की कोशिश करने में भी आगे रहना चाहेंगे। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाने की योजना भी अधिक बनने वाली है। खर्चे तो रह सकते हैं साथ में अचानक से कोई छोटा मोटा फायदा भी मिल सकता है। लव लाइफ में अपने पार्टनर से आपका रिश्ता कुछ अधिक इमोशनल रहने वाला है। कोई नया कनेक्शन बनने की संभावना है। अपनी दिनचर्या को सही रखना जरूरी है जैसे समय पर खाना और नींद लेना ताकि आप दिनभर चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - काला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर में कुछ न कुछ चहल पहल की स्थिति बनी रहने वाली है। किचन में कुछ बना सकते हैं, जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर के बड़ों की ओर से कुछ नियम तेज होंगे। काम के क्षेत्र में आपको नए विचार मिल सकते हैं, अपने किसी सहयोगी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, घर की जरूरतों के चलते व्यय भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बैलेंस बनाकर चलना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताकर संबंधों को और मजबूत बना सकते हैं। सेहत के मामले में आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है, बस गले या चेहरे की स्थिति पर अधिक ध्यान देना होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन थोड़ा मिला-जुला सा रहने वाला है। घर में अपनों के साथ बातें भी बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा और छात्रों के लिए भी दिन सीखने के लिहाज से अच्छा रहेगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस बढ़ सकती है। काम के क्षेत्र में नई चीजों को जुड़ते देख सकते हैं, दूसरों के काम भी आप करने में आगे होंगे, जिससे थोड़ा दबाव रहेगा। कारोबार में सोच समझकर बोलें और काम को शांत तरीके से संभालें। आर्थिक स्थिति के लिए दिन की स्थिति मिले जुले असर वाली है। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर की कमी के कारण परेशान हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर करना सुकून देगा। सेहत के मामले में चिंताएं आपको सुस्त कर सकती हैं, मन की चंचलता ही अधिक परेशानी देने वाली है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको थोड़ा धीमा और सुस्त महसूस हो सकता है। बड़े भाई बहनों के साथ घूमने जा सकते हैं। दोस्तों का साथ आपको कुछ पुराने दिनों की याद देगा। छात्रों का ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए उन्हें ज्यादा फोकस करने की जरूरत होगी। काम के मामले में काफी कुछ लोगों से मेलजोल का असर होगा। काम के लिहाज से यात्रा भी बनी रहने वाली है। कारोबार को लेकर व्यस्तता बहुत अधिक बनी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बस बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा। लव लाइफ के रिश्तों में समझदारी बनाए रखें क्योंकि छोटी-छोटी बातें भी असर डाल सकती हैं। नेगेटिव सोच से दूर रहें और पर्याप्त आराम लें, साथ ही हल्की एक्सरसाइज भी फायदेमंद रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपने अंदर की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के लिहाज से स्थिति आप पर तनाव देने वाली है जिस पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए। काम के मामले में आपको धैर्य रखने की जरूरत है, क्योंकि चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी, लेकिन अंत में आपको संतोष मिलेगा। कारोबार में सरकारी नीतियों से कुछ असर देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, घर हो या बाहर के खर्च इस दौरान अधिक रहने वाले हैं। लव लाइफ के रिश्तों में प्यार और केयर बनी रहेगी, जिससे आपका बॉन्ड और मजबूत होगा। खुद को मानसिक रूप से रिलैक्सेशन देने की जरूरत होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए संतुलित तभी रह सकता है जब आप खुद को अधिक भावुक होने से रोकें। परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को संभाल कर चलना होगा। काम के क्षेत्र में आपको लोगों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि दूसरों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम देख सकते हैं। कारोबार में आपकी इमेज भी मजबूत हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा, आप दोस्तों के साथ कुछ खाने पीने इत्यादि में खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में दिल के मामले में शांति और समझ बनी रह सकती है, जिससे आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिता पाएंगे और रिश्ते में स्थिरता आएगी। म्यूजिक, मेडिटेशन या कोई हल्की एक्टिविटी आपके लिए अच्छी रह सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा विशेष रह सकता है। हर चीज को गहराई से सोचेंगे और उसी हिसाब से फैसले लेने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना भी जरूरी है। काम के मामले में आपको अपने टारगेट्स पर फोकस रखना होगा क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपके काम को प्रभावित कर सकती है। मेहनत करेंगे तो अच्छे नतीजे जरूर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति के पक्ष में उधार देने या जोखिम भरे निवेश से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। लव लाइफ के रिश्तों में गहराई और इमोशन्स ज्यादा रहेंगे इसलिए अपने पार्टनर के साथ समय बिताना अनुकूल होगा। आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है जिसमें तनाव और थकान से बचने की कोशिश करें। शुभांक - 4 और शुभवर्नग - पिंक है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!